• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anil kapoor reversed secret to his youthful look at 62
Written By

अनिल कपूर ने खोला राज, इस वजह से 62 की उम्र में भी दिखते हैं जवां

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने यंग दिखने का राज बताया है

अनिल कपूर ने खोला राज, इस वजह से 62 की उम्र में भी दिखते हैं जवां - anil kapoor reversed secret to his youthful look at 62
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए 4 दशक हो गए हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'मलंग' की कस्ट के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अनिल कपूर पर उनके लुक के लिहाज से घटती उम्र के मीम की बाढ़ सी आ गई है, इस दिग्गज अभिनेता का कहना है कि 62 साल की उम्र में उनका युवा लगने का राज अंदरुनी और बाहरी खुशी है।
 
यह तस्वीर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गई। यूजर अनिल कपूर की उम्र कैसे घट रही है, इस बात को जानने के लिए आतुर दिखाई दिए। कुछ ने अनिल कपूर की पुरानी और नई तस्वीरों के बीच तुलना करनी शुरू कर दी और कहा कि वे कैसे अपने युवा दिनों के मुकाबले जवान दिखाई दे रहे हैं।
 
जब क्रिकेटण हरभजन सिंह भी अनिल के फैंस में शामिल हुए और पूछा कि अनिल कपूर ऐसा क्या खाते हैं, जो वे 62 की उम्र में 26 के दिखाई देते हैं। इस पर अनिल कपूर ने ट्वीट किया, अंदर और बाहरी खुशी। इसका राज समर्पण और कड़ी मेहनत है।
 
मोहिता सूरी के निर्देशन में बन रही 'मलंग' में अनिल कपूर के अलावा आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू की भी अहम भूमिका होगी। यह फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
अमिताभ बच्चन ने बताया, इस कारण हुए थे ऑल इंडिया रेडियो में रिजेक्ट