बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra says trolling leads to depression adds pressure on artists
Written By

ट्रोलिंग पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, इससे सिर्फ धमकी और अवसाद पैदा होता है

ट्रोलिंग पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, इससे सिर्फ धमकी और अवसाद पैदा होता है - priyanka chopra says trolling leads to depression adds pressure on artists
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। प्रियका बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा रही हैं। बीते दिनों प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। जिसका प्रियंका ने करारा जवाब दिया हैं।


प्रियंका ने कहा कि सबसे पहले, दवाब लोगों की राय से आती है और इस बात से कि आज के समय में किस तरह व्यक्ति की राय एक खबर बन जाती है। इन दिनों ट्रोलिंग के महिमामंडन से कलाकारों पर अत्यधिक दवाब बढ़ गया है। ट्रोलिंग के बढ़ते चलन से सिर्फ धमकी और अवसाद ही पैदा होता है।
 
प्रियंका ने कहा कि ज्यादातर, मैं मीडिया को ट्रोलिंग के बारे में लिखते देखती हूं कि कोई व्यक्ति इस बात के लिए ट्रोल हुआ, उसके लिए ट्रोल हुआ। मुझे यह कभी समझ में नहीं आया कि किसी व्यक्ति की राय खबर कैसे हो सकती है। मीडिया आखिर कैसे कुछ 500-600 या 1000 लोगों के विचारों को इतना महत्व देता है, जिनकी कोई साख नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि यह दवाब हमारे खुद के या हमारे प्रशंसकों द्वारा नहीं दिया जाता, बल्कि सिर्फ इंटरनेट ने दिया है। इसने लोगों का काम आसान कर दिया है। इन दिनों आप किसी भी इंसान के बयान से खबर बना सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर कभी अपने कपड़ों या पिछले साल अपनी शादी पर आतिशबाजी करने को लेकर ट्रोलर्स के गुस्से का शिकार हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें
लुकाछुपी, टोटल धमाल और सोनचिड़िया की Box Office रिपोर्ट