रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. farhan akhtar post a photo of rings with shibani dandekar
Written By

क्या फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से कर ली है सगाई? शेयर की फोटो

क्या फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से कर ली है सगाई? शेयर की फोटो - farhan akhtar post a photo of rings with shibani dandekar
बॉलीवुड के एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। फरहान अपनी गर्लफ्रेंड टीवी सेलेब्रिटी शिबानी दांडेकर के साथ स्पॉट किए जाते हैं। फरहान और शिबानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।
 
हाल ही में फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि इस कपल ने सगाई कर ली हैं। इस फोटो में फरहान और शिबानी का सिर्फ हाथ दिख रहा है। दोनों एक दूसरे की उंगली पकड़े हुए हैं। खास बात ये है कि दोनों ने रिंग फिंगर में अंगुठी पहनी है।

फोटो के साथ फरहान ने कैप्शन में लिखा, 'हाथ पकड़ने के बारे में बहुत कुछ वास्तविक है, एक प्रकार की जटिल सादगी, थोड़ा सा कर बहुत सारी चीजें कह देना।'
 
फरहान अख्तर ने पहली शादी अधुना से की थी। अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं। दोनों ने आपसी रजामंदी से साल 2017 में तलाक लिया था। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आएंगे। इस फिल्म में दोनों पति पत्नी के रोल में हैं।
ये भी पढ़ें
सूरज बड़जात्या की फिल्मों ने दिया सलमान खान को यह आइकॉनिक नाम