• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn daughter nysa partying with friends hot photo goes viral
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 दिसंबर 2021 (17:19 IST)

दोस्तों संग पार्टी करने बोल्ड अंदाज में पहुंचीं अजय देवगन की लाडली न्यासा, तस्वीर वायरल

दोस्तों संग पार्टी करने बोल्ड अंदाज में पहुंचीं अजय देवगन की लाडली न्यासा, तस्वीर वायरल - ajay devgn daughter nysa partying with friends hot photo goes viral
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भले ही बड़े पर्दे से दूर हो लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। न्यासा की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

 
इन दिनों न्यासा की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपने दोस्तों संग पार्टी करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में न्यासा को बोल्ड अंदाज में गर्ल गैंग संग टाइम स्पैंड करते और मस्ती करते देखा जा सकता है। 
 
न्यासा ने रेड कलर की ड्रेस पहनी रखी है और दोस्तों के बीच खड़े होकर पोज दे रही हैं। न्यासा ने डार्क लिपस्टिक, बोल्ड आईलाइनर और लाइट मेकअप के साथ खुले कर्ली बालों के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। 
 
न्यासा की इस तस्वीर को देखने के बाद कई फैंस का कहना है कि वह उम्र के साथ काफी बोल्ड होती जा रही हैं। बता दें कि न्यासा को अपनी तस्वीरों की वजह से अक्सर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।
 
ये भी पढ़ें
रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह के लिए 2022 होगा सबसे व्यस्त साल, इन फिल्मों में आएंगे नजर