शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अयोध्या
  6. रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी
Written By वार्ता

रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी

Ayodhya verdict | रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ी
श्रीरामजन्मभूमि एवं बाबरी मस्जिद मुद्दे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के आए फैसले के बाद रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या अचानक बढ़ गई।

फैसला करीब चार बजे सुनाए जाने के बाद 'रामलला' के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। हालाँकि जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इन्तजाम किए थे। शाम को दर्शन की अवधि पाँच बजे तक है।

दर्शन करने जा रहे अयोध्या के ही एक श्रद्धालु ने कहा कि अब तो न्यायालय ने भी मान लिया है कि रामलला विराजमान स्थल रामजन्मभूमि है तो अब डर काहे का। (वार्ता)