शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope in Hindi

सोमवार : आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...

सोमवार : आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार... - Daily Horoscope in Hindi
सोमवार, 11 सितंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से बचें। व्ययवृद्धि हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन मिल सकता है। यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेचैनी रहेगी। जोखिम न लें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। बुरी सूचना मिल सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराने मित्रों व संबंधियों से मुलाकात होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।
ये भी पढ़ें
लीवरपूल और भारत में 'बीटल्स के भारत में 50 वर्ष' के जश्न की तैयारियां शुरू