शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly horoscope 11th September

राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...

राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं... - Weekly horoscope 11th September
साप्ताहिक राशिफल : (11 से 17 सितंबर 2017) 
 
मेष
 
जिस काम से आप खुद सहमत नहीं हैं, उसमें सहयोग करने से परहेज कर सकते हैं। एक सफल प्रयास से सफलता की महत्वाकांक्षा और दृढ़ हो जाने की संभावना है। किसी और के भरोसे कदम बढ़ाना जोखिमभरा साबित हो सकता है, सावधान रहें। घरेलू मोर्चे पर कुछ चीजें आपके पसंद के खिलाफ हो सकती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी बेहतर होता है। रिश्ते में असहज करने वाली कुछ चीजों को नजरअंदाज करने का प्रयास कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
वृषभ
 
किसी की मीठी बातों में न फंसें, इसके पीछे उसका कोई निजी लाभ निहित हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर सीनियर के साथ मधुर संबंध बनाकर रखना आगे जाकर आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई मुनाफे वाला सौदा मिलने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर कमियों को छुपाना कोई हल नहीं हो सकता है, उसका सामना करें। वित्तीय मोर्चे पर थोड़ी सख्ती रखने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : आसमानी
 
मिथुन
 
जो भी काम आपने पूरे मनोयोग से किया है, उसमें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। वित्तीय मोर्चे पर आपने जो प्रयास किया है, वो कुछ खास कारगर नहीं दिख रहा तथा किसी अन्य विकल्प की तलाश कर सकते हैं। रिश्ते में बहुत कुछ है, जो अनुत्तरित है लेकिन आपको उसे जानने में कोई दिलचस्पी नहीं रहेगी। अनियमितता का आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता को प्राथमिकता दे सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 4
शुभ अंक : सलेटी
 
कर्क
 
जो नजर आ रहा है, आप उसी का भरपूर आनंद लेने में यकीन करेंगे। जो कुछ भी आपने अब तक कमाया और बचाया है, अब उसका लुत्फ उठा सकते हैं। जिसके प्रति आप आकर्षित थे, उसके साथ रोमांटिक शुरुआत होने की संभावना है। एक छोटा-सा अवकाश आपके लिए ढेर सारा रोमांच ला सकता है। किसी प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से अब मोटी आमदनी की शुरुआत संभव है। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा भूरा
 
सिंह
 
परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर में उत्साह का माहौल रहने की संभावना है। पूर्व के निवेश से होने वाले मुनाफे से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सामाजिक मोर्चे पर आपकी मांग बढ़ने की संभावना है। जिस किसी चीज की आपको अदम्य चाहत थी, पूरी हो सकती है। शादीयोग्य लोगों को मनपसंद साथी मिल जाने की संभावना है, आप प्रेमी के साथ रोमांचक समय बिता सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का पीला
 
कन्या
 
किसी की निजी जिंदगी में बेवजह दखल दे सकते हैं, इससे आपका संबंध खराब होने की संभावना है। वर्तमान नौकरी में आप बहुत अच्छा कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर जो कुछ काम आपने किया है, उसकी सराहना संभव है। घरेलू मोर्चे पर आप चीजों को कुशलता से व्यवस्थित रख सकते हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर प्रयास कर सकते हैं। किसी समारोह में जाने से आपके फायदे की बात बन सकती है। 
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
तुला
 
जो आपका शुभचिंतक नहीं है, किसी भी तरह उसका दिल जीतने का प्रयास कर सकते हैं। किसी को आपने भरोसा दिलाया था, जो कायम रहने की संभावना नहीं है, सावधान रहें। बेहतर करियर की तलाश के लिए नेटवर्किंग आपका सहारा बन सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर पहले से ज्यादा जुझारूपन आने की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर अनायास कोई खर्चा करना पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
 
वृश्चिक
 
आप जल्दी ही किसी को हल्के में लेने का खामियाजा भुगत सकते हैं। घर के सदस्यों को थोड़ी स्वतंत्रता देने पर विचार किए जाने की संभावना है। किसी की आवश्यकता को देखते हुए उसकी सहायता कर सकते हैं। घर खरीदने के लिए होम लोन के लिए आवेदन किए जाने के संकेत हैं। घर में शांति और सौहार्द कायम करने का प्रयास किया जा सकता है। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीच
 
धनु
 
अंधेरे में भटकने के बदले आप अपनी क्षमता पर भरोसा कर उस दिशा में काम करना प्रारंभ कर सकते हैं। पूर्व के निवेश से आप खुद को वित्तीय मोर्चे पर सुरक्षित महसूस करेंगे। रोमांटिक मोर्चे पर आपकी बात बनने की संभावना है। फिट और ऊर्जावान बने रहने के लिए व्यायाम का सहारा ले सकते हैं। जिसे मशहूर होने की चाहत है, वे इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : बैंगनी
 
मकर
 
आपके ऊपर जल्दी ही कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है, इसके लिए खुद को तैयार रखें। पेशेवर मोर्चे पर अटके हुए काम को पूरा करने का बेहतर समय है। परिवार के लोगों के इकट्ठा होने की संभावना है। वर्तमान परियोजना में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उससे निपटने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति उत्साहित करने वाली बनी रहेगी। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मजेंटा
 
कुंभ
 
किसी मामले को लेकर अपनी ही बात पर टिके रहना समाधान नहीं हो सकता है, बीच का रास्ता अपना सकते हैं। किसी आवश्यक काम को लेकर होने वाली वार्ता टल जाने की संभावना है। कोई संपत्ति विवाद आपसी सहमति से ही निपटा लिया जा सकता है। शॉपिंग के जुनून में आप अपना आर्थिक स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं। किसी की बुराई को धोने के चक्कर में आप अपनी बदनामी करवा सकते हैं। 
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : हल्का हरा
 
मीन
 
आप अपनी मंजिल पाने के लिए जुनून की हद तक जाने वाले हैं, परिणाम भले ही कम मिले लेकिन आप एक उदाहरण बन सकते हैं। करियर की तलाश में लगे लोगों को बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बहुत जल्दी मौका मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों को विदेश यात्रा का मौका मिलने का संकेत है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। नियमित व्यायाम करने का असर स्वास्थ्य पर नजर आएगा। 
 
शुभ अंक : 9
देखें वीडियो