बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. October Month Astrology

अक्टूबर माह : कैसा होगा देश-विदेश के लिए

अक्टूबर माह : कैसा होगा देश-विदेश के लिए - October Month Astrology
अक्टूबर में प्रथम सप्ताह में पूर्व के देशों में शांति व सुख रहेगा। दक्षिण के देशों में अशांति, उत्तर-पश्चिम के देशों में आंतरिक अशांति व बच्चों पर कष्ट रहेगा। लाल वस्तुओं के भाव तेज रहेंगे। चावल, शकर व चांदी में उतार-चढ़ाव रहेगा। पृथ्वी पर अनेक प्रकार का डर धीरे-धीरे समाप्त होगा। प्राकृतिक प्रकोप के कारण जन-धन की हानि होगी। महिलाओं के भाग्योदय होंगे व इस माह उनकी उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। 
 
भारत में दक्षिण भारत में जन-धन की हानि हो सकती है। प्राकृतिक प्रकोप के योग बनते हैं। सोना, चना दाल, हल्दी, गुड़ व तुवर के भाव स्थिर रहेंगे। माह के अंत में तेजी आएगी। व्यापारियों के लिए माह फायदेमंद रहेगा। कपास के भावों में तेजी रहेगी। सप्ताह में कई प्रकार के परिवर्तन होंगे व सरकार व विपक्ष के बीच तालमेल में विपक्ष भारी पड़ेगा। किसी बड़े राजनेता पर इस माह संकट आएगा। 
इस माह की कुंडली में (चतुर्थ ग्रह) 4 ग्रह एक ही स्थान में बढ़ने से जल प्लावन व आगजनी की घटना की आशंका बनती है, साथ ही जनता के सुख में कमी आएगी। मैदानी भागों में वर्षा कम होगी। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं अधिक वर्षा व कहीं-कहीं कम वर्षा होगी। सुबह-शाम का तापमान कम रहेगा व दोपहर में तापमान बढ़ेगा। 

ये भी पढ़ें
करवा चौथ पर बचें इन 5 रंगों से... जानिए क्यों?