रविवार, 21 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. October 2017

अक्टूबर 2017 : मासिक पंचांग जानने के लिए क्लिक करें...

अक्टूबर 2017 : मासिक पंचांग जानने के लिए क्लिक करें... - October 2017
* अक्टूबर माह का मासिक पंचांग-कैलेंडर, पढ़ें समस्त जानकारी

यहां 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए विशेष रूप प्रस्तुत है अक्टूबर माह का मासिक पंचांग। जिसमें आप जानेंगे अक्टूबर माह का संपूर्ण कैलेंडर, व्रत-त्योहार, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष एवं अन्य समग्र जानकारी एक ही जगह पर...। 

अक्टूबर का मासिक पंचांग-कैलेंडर

दिनांक
मासिक कैलेंडर/पंचांग 
1. अक्टूबर  पापांकुशा एकादशमी व्रत सबका। काशी में नाटी इमली का भरत मिलाप। श्री माधवाचार्य जयंती। मोहर्रम (ताजिया)।
2. अक्टूबर  कार्तिक मास के लिए द्विदल त्याग व्रतारंभ। महात्मा गांधी जयंती। लालबहादुर  शास्त्री जयंती। चरखा जयंती। बुध हस्त नक्षत्र में 22/27 पर।
3. अक्टूबर  भौम प्रदोष व्रत।
4. अक्टूबर  राष्ट्रीय अखंडता दिवस।
5. अक्टूबर  स्नान-दान-व्रतादि की आश्विनी पूर्णिमा। शरद पूर्णिमा। कोजागरी पूर्णिमा। रात्रि में लक्ष्मी-कुबेरादि पूजा। लक्ष्मी पूजा। कुमार पूर्णिमा। अन्वाधान। नवान्न भक्षण। बंगदेशीय लखी पूजा। आश्वयुजी कर्म (आश्वलायन शाखा)। महर्षि वाल्मीकि जयंती। आकाश दीपदान यज्ञ प्रारंभ। आज से कार्तिक मासपर्यंत आकाश में दीपदान करना चाहिए। ओली समाप्त (जैन)। कार्तिक मासीय व्रत-यमि नयमादि प्रारंभ। इष्टि।
6. अक्टूबर  कार्तिक मास कृष्ण पक्षारंभ। कार्तिक मासीय व्रत-यम नियमादि प्रारंभ। कार्तिक मास में द्विदल (दल) का त्याग करना चाहिए। तुलसीदास से श्री विष्णु पूजा। अशून्य शयन द्वितीया व्रत। शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 6/16 पर।
7. अक्टूबर  गुरु रामदास जयंती।
8. अक्टूबर  संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। चन्द्रोदय 19/51 पर। करवा चौथ। करक चतुर्थी व्रत। दशरथ चतुर्थी। दशरथ ललिता व्रत। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। मंगल उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 25/25 पर।
9. अक्टूबर  विश्व डाक दिवस। बुध चित्रा नक्षत्र में 9/20 पर। शुक्र कन्या राशि में 13/32 पर।
10. अक्टूबर  स्कंद षष्ठी व्रत। सूर्य चित्रा नक्षत्र में 15/54 पर। सूर्य-सूर्य, स्त्री-पुरुष योग, वाहन अश्व, नाड़ी दहना, तदीश मंगल (पुरुष) अत: श्रेष्ठ वर्षा हो।
11. अक्टूबर  गुरु अस्त पश्चिम में 21/37 पर।
12. अक्टूबर  अहोई अष्टमी व्रत सबका (सायंकालीन अष्टमी में)। अष्टमी तिथि क्षय।
13. अक्टूबर  श्री गुरु हरराय जोति जोत। श्री गुरु हरकिशन गुरयायी। मंगल कन्या राशि में 18/55 पर। बुध तुला राशि में 11/04 पर।
14.  अक्टूबर गुरु स्वाति नक्षत्र में 26/38 पर।
15. अक्टूबर  रंभा एकादशी व्रत सबका। आज आकाश में दीपदान करना चाहिए।
16. अक्टूबर  गोवत्स पूजा। गोवत्स द्वादशी (प्रदोष व्यापिनी द्वादशी में) नारी कर्तक नीरांजन विधि 5 दिन तक। वसु द्वादशी। विश्व खाद्य दिवस।
17. अक्टूबर  भौम प्रदोष 13 व्रत। धन त्रयोदशी। धनतेरस। धन्वंतरि जयंती। यम पंचकारंभ। निशामुख में यम के लिए घर से बाहर दीपदान। गो त्रिरात्र व्रत प्रारंभ। अरुणोदय काल पंचकारंभ। सूर्य की तुला संक्रांति 22/22 पर। चन्द्र दर्शन मु. 45 समर्घ। संक्रांति का सामान्य पुण्यकाल 15/58 से सूर्यास्त तक। आज से वृश्चिक संक्रांतिपर्यंत तिल तेल का आकाश में दीपदान करना चाहिए। दीप, तिल, गौ, रसादि दान। गोदावरी में स्नान। बुध स्वाति नक्षत्र में 10/09 पर। शुक्र हस्त नक्षत्र में 11/58 पर।
18. अक्टूबर  मास शिवरात्रि व्रत। काली चतुर्दशी (महानिशिथ काल में)। श्री हनुमान जयंती। हनुमानजी का जन्म सायं मेष लग्न में (हनुमानजी का दर्शन-पूजन)। नरक चतुर्दशी व्रत। रूप चतुर्दशी। सायं प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान तत्पश्चात घर में दीपदान करना चाहिए। कामेश्वरी जयंती। सौर (तुला) कार्तिक मासारंभ।
19. अक्टूबर  स्नान-दान-श्राद्धादि की अमावस्या। दीपावली। प्रात: हनुमद्दर्शन। प्रदोष काल में लक्ष्मीन्द्र-कुबेरादि पूजा (प्रदोष काल 17/27 से 19/58 तक। खाता (बसना पूजा) महानिशिथ काल में महालक्ष्मी पूजा। महाकाली पूजा। महानिशिथ काल 23/17 से 24/07 बजे तक। शेष रात्रि में दरिद्र नि:स्सारण। महावीर निर्वाण दिवस (जैन)। स्वामी रामतीर्थ जन्म एवं निर्वाण दिवस। ऋषि बोधोत्सव। स्वामी दयानंद निर्वाण दिवस। गौरी-केदार व्रत। कार्तिक शुक्ल पक्ष
20. अक्टूबर  कार्तिक शुक्ल पक्षारंभ। अन्नकूट 1। गोवर्धन पूजा। बलि पूजा। बलि प्रतिपदा। सायं प्रदोष बेला में बलिपूजा। सायं द्यूत क्रीड़ा। यष्टिकार्षण। नारीकर्तक नीरांजन विधि समाप्त। रूम पंचक समाप्त। गौ क्रीड़ा। गो संवर्धन सप्ताह प्रारंभ। मार्गपाली बंगाल। नेपाली संवत् 1138 वीर निर्वाण संवत् 2544 प्रारंभ। गुर्जर नव संवत्सरारंभ 2074।
21. अक्टूबर  चन्द्र दर्शन मु. 45 समर्घ। भ्रातृ द्वितीया। यम द्वितीया। चित्रगुप्त पूजा। यम पूजा दीप दानादि। यमुना स्नान। कलम-दवात पूजन। भैया दूज। भगिनी गृह में भोजन। श्री गुरुग्रंथ साहब गुरयायी दिवस।
22. अक्टूबर  हिजरी सफर 2 माह शुरू।
23. अक्टूबर  वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत। सूर्य सायन वृश्चिक राशि में 11/07 पर। राष्ट्रीय कार्तिक मासारंभ। ब्रह्मावर्त (बिठूर) में सिद्ध गणेश मंदिर में अभिषेक। सूर्य स्वाति नक्षत्र में 29/42 पर। सूर्य-सूर्य, स्त्री-नपुंसक योग, वाहन मेष, वायु नाड़ी, तदीश सूर्य (पुरुष), अत: बहुत हवा चले, अनावृष्टि हो।
24. अक्टूबर  सूर्य षष्ठी व्रत का प्रथम संयम। चतुर्थी तिथि वृद्धि।
25. अक्टूबर  सौभाग्य पंचमी व्रत। पांडव पंचमी। ज्ञान पंचमी (जैन)। सूर्य षष्ठी व्रत का द्वितीय संयम (एक भुक्त खरना)। सतगुरु श्री गुरु गोविन्दसिंह जोति जोत।
26. अक्टूबर  सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ)। सायंकाल प्रथमार्घ्य दान। अरुणोदय काल में द्वितीयार्घ्य दान। बुध विशाखा नक्षत्र में 24/19 पर। शनि मूल नक्षत्र व धनु राशि में 19/39 पर।
27. अक्टूबर  कल्पादि। सूर्य षष्ठी व्रत का पारण।
28. अक्टूबर  श्री दुर्गाष्टमी व्रत। श्री गोपाष्टमी। गोपूजा एवं श्रृंगार। गायों को यवन्नादि दान। गोसंवर्धन सप्ताह समाप्त। शुक्र चित्रा नक्षत्र में 19/02 पर।
29. अक्टूबर  अक्षय नवमी व्रत। जगद्धात्री पूजा। कूष्माण्ड नवमी। त्रेता युगादि 9 (मतांतर से)। स्वर्णयुक्त कूष्माण्ड दान। मथुरा प्रदक्षिणा। विष्णु त्रिरात्रारंभ। विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी पूजा द्वादशी तक तत्पश्चात प्रतिमा दान। धातृ (आंवला) वृक्ष की परिक्रमा पूजन तर्पण तत्पश्चात आंवला वृक्ष के नीचे भोजन। मंगल हस्त नक्षत्र में 23/04 पर।
30. अक्टूबर  विष्णु त्रिरात्रि व्रत। 
31. अक्टूबर  प्रबोधिनी एकादशी व्रत सबका। देवोत्थानी एकादशी। तुलसी विवाहारंभ। ईख रस का प्राशन। भीष्म पंचकारंभ। तुलसी विवाहोत्सव। श्री विष्णु त्रिरात्र समाप्त। चातुर्मास्य व्रत यम नियमादि समाप्त। द्विदल (दाल) दान। हरिवासर का अभाव है। सरदार पटेल जयंती। इंदिरा गांधी बलिदान दिवस।