तुला राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार
तुला राशि वालों के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे। साल की शुरुआत में आप भरपूर जोश और ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। यह साल पारिवारिक और व्यावसायिक तौर पर आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। वर्क प्लेस पर किए गए प्रयास आपको इस साल लाभ देंगे। जो लोग किसी भी तरह की सेवाएं करते हैं, उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
इस साल तुला राशि के लोगों का करियर एक नई ऊंचाई को छुएगा। कोई भी मौका अपने हाथ से न जाने दें। विदेश में रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। बीते समय में मिली नाकामयाबी को पीछे छोड़ते हुए इस साल आपको आगे बढ़ने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में आप कुछ सकारात्मक बदलाव करेंगे। इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी करेंगे। इस अवधि में आप पुराने कर्ज से भी उबर जाएंगे। इस साल की अवधि में आपकी कमाई में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जाएगी। नए कारोबार में निवेश की आप योजना बना सकते हैं और यह निवेश आपके लिए लाभदायक भी रहेगा।
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आप इस वर्ष अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। साल की शुरुआत आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। आपको प्यार के मामले में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराएं नहीं। जो भी होगा आपके अनुरूप ही होगा, वहीं तुला राशि के लोगों को इस साल अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत होगी।
सेहत के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान देना होगा। नियमित रूप से व्यायाम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहने वाला है।
शुभ महीने- अप्रैल, मई, जून, जुलाई।
उपाय-1. प्रत्येक गुरुवार को पीपल के पेड़ में बिना छुए जल अर्पित करें।
2. मंगलवार के दिन रक्तदान करें।
शुभ रंग- सफेद, लाल, हरा।
शुभ अंक- 2, 12, 17।
शुभ दिन- रविवार, शनिवार।
लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, रत्नशास्त्र व अंकशास्त्र....
और पढ़ें