biodatamaker
Sat, 15 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. mithun rashi

मिथुन राशि 2017 : पढ़ें अपना शुभ मंत्र और उपाय

मिथुन राशि 2017
नए साल में इस राशि के जातक हरे वस्त्रों का प्रयोग करें। दक्षिणावर्ती शंख का पूजन करें तथा गाय को रोटी दें। गणेशजी (पन्ना के गणेश) का पूजन करें। अधिक समस्या होने पर 60 दिन गायों की हरे घास खिलाकर पूजन करें। घर में गौमूत्र छिड़कें। देवी साधना करें। कुबेर व लक्ष्मीजी की साधना अनुष्ठान ऐश्वर्य वृद्धि करेगा। हरे रंग की कांच की बोतल में गंजाजल भरकर दक्षिणा सहित दान करें। सफेद व हरे हल्के वस्त्र पहनें। काला, कत्थई से परहेज रखें। पन्ना, हीरा तथा नीलम रत्न धारण कर सकते हैं। 
मंत्र- ॐ बुं बुधाय नम:। सुख-शांति के लिए।
ॐ गं गणपतये नम:। बाधा दूर करने के लिए।
ॐ क्लीं ऐं सौं:। धन प्राप्ति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। कुसंगति से बचें। व्यसनों से दूर रहें। स्वार्थी तत्व हानि पहुंचा सकते हैं।



क्लिक करें अपनी राशि पर और जानिए पूरे वर्ष के लिए शुभ उपाय...  
 
 
ये भी पढ़ें
कर्क राशि 2017 : पढ़ें अपना शुभ मंत्र और उपाय