मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Jaipur Dabang PinkPanters Pro Kabaddi League
Written By
Last Modified: रांची , रविवार, 17 सितम्बर 2017 (23:05 IST)

जयपुर ने दबंग दिल्ली को 36-25 से हराया

जयपुर ने दबंग दिल्ली को 36-25 से हराया - Jaipur Dabang PinkPanters Pro Kabaddi League
रांची। पवन कुमार, सिद्धार्थ और नितिन रावल के छ:-छ: अंकों की बदौलत जयपुर पिंकपैंथर्स ने दबंग दिल्ली को 36-25 से हराकर  वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र में रविवार को अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। 
              
यहां  हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जयपुर की टीम पहले हाफ में 18-9 से आगे थी और टीम ने दूसरे हाफ में भी इस बढ़त को कायम रखते हुए 36-25 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
             
जयपुर के लिए पवन कुमार, सिद्धार्थ और नितिन रावल के छह-छह और अजित ने पांच अंक प्राप्त किए। दिल्ली के लिए अबुफजल ने छह और मेराज शेख ने चार अंक जुटाए। 
             
जयपुर ने रेड से 17, डिफेंस से 13, ऑलआउट से चार और दो अतिरिक्त अंक जुटाए जबकि दिल्ली ने रेड से 15,डिफेंस से 9 और एक अतिरिक्त अंक प्राप्त किया।         
              
जयपुर की 10 मैचों में यह पांचवीं है और वह 31 अंकों के साथ जोन बी में पांचवें नंबर है। दिल्ली को 11 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है और वह 28 अंकों के साथ जोन बी में छठे नंबर है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
विंडीज ने इंग्लैंड को 21 रन से धोया