शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Aditynath oath ceremoney in big political event
Written By
Last Modified: लखनऊ , रविवार, 19 मार्च 2017 (13:35 IST)

योगी का शपथ ग्रहण बड़ी राजनीतिक घटना : वेंकैया

योगी का शपथ ग्रहण बड़ी राजनीतिक घटना : वेंकैया - Yogi Aditynath oath ceremoney in big political event
लखनऊ। केंद्रीय नगर विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण को बड़ी राजनीतिक घटना बताया है।
 
शपथ ग्रहण के चंद मिनट पहले नायडू ने रविवार को यहां कहा कि बड़ा बदलाव आने वाला है। यह बदलाव विकास के लिए होगा लेकिन योगी का शपथ ग्रहण बड़ी राजनीतिक घटना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे सकारात्मक रूप से लिया है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पार्टी पूरी ताकत लगाएगी।
 
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के समय नायडू केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। उधर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा की उत्तरप्रदेश में जीत को 'ग्रेट विक्टरी' बताया और कहा कि यह जीत देश के लिए है, जबकि भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इसे उत्तरप्रदेश में नए युग की शुरुआत बताई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गोरखनाथ मंदिर में योगी समर्थकों का जमावड़ा