• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi adityanath Gorakhpur janta Darbar
Written By
Last Modified: बुधवार, 20 जून 2018 (16:30 IST)

गोरखपुर में योगी का जनता दरबार, फरियादी 500 पहुंचे

गोरखपुर में योगी का जनता दरबार, फरियादी 500 पहुंचे - Yogi adityanath Gorakhpur janta Darbar
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां जनता दरबार में करीब 300 फरियादियों की समस्या सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
 
गोरखनाथ मंदिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में योगी ने करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए।
 
जनता दरबार पूर्वाह्न 10 बजे लगा जबकि फरियादी बुधवार तड़के से ही पहुंचना शुरु हो गए थे। भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री के सचिव आदर्शसिंह ने जिलाधिकारी के. विजयेन्द्र पांडियन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सलभ माथुर ने योगी के पहुंचने से पहले ही करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण का प्रयास किया। निर्धारित समय तक करीब 500 फरियादी यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री ने 11 बजे तक लोगों की फरियाद सुनी।
 
इसके पहले योगी सुबह साढ़े पांच बजे गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने वहां पूरे विधिविधान से पूजा अर्चन की और बाद में ब्रह्मलीन गुरु अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
 
इसी क्रम में मुख्यमंत्री गौशाला गए और गायों को अपने हाथ से गुड़ एवं चना खिलाया। बाद में फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनीं। यह सिलसिल करीब साढ़े ग्यारह बजे तक चला। बाद में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 11 जिलों के भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
गोरखपुर में योगी का जनता दरबार, फरियादी 500 पहुंचे