शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Storm in Uttar Pradesh, Weather of Uttar Pradesh
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 जून 2018 (12:57 IST)

उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत, 21 घायल

उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान से 7 लोगों की मौत, 21 घायल - Storm in Uttar Pradesh, Weather of Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में आए आंधी-तूफान में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।


एक सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार को य​हां बताया कि पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान में 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें गोंडा और सीतापुर में 3-3 लोगों की मौतें हुईं जबकि फैजाबाद में 1 व्यक्ति की मौत हो गई तथा फैजाबाद में 11 जबकि सीतापुर में 10 लोग इस आंधी-तूफान की चपेट में आने से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए तथा 24 घंटे के अंदर राहत सामग्री वितरित करा दी जाए। मुख्यमंत्री ने आंधी-तूफान में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके परिजनों को जल्द से जल्द राहत सहायता पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। (भाषा)