गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone hurricane sagar
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 18 मई 2018 (09:46 IST)

मौसम अपडेट : लक्षद्वीप के अलावा पांच राज्यों में अलर्ट जारी, 'सागर' बरपेगा कहर, रखें सतर्कता

मौसम अपडेट : लक्षद्वीप के अलावा पांच राज्यों में अलर्ट जारी, 'सागर' बरपेगा कहर, रखें सतर्कता - Cyclone hurricane sagar
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘सागर’ के संबंध में लक्षद्वीप के अलावा पांच राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र को आज अलर्ट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि बीते 15 दिनों में भारत के कई राज्यो में आए भयंकर तूफान से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।
 
 
चक्रवाती तूफान यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।
 
 
मौसम विभाग की एडवाइजरी में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़ा मजबूत होने और फिर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मछुआरे अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र में इस दौरान परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी।
 
 
70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं। अगले 24 घंटों में इनकी चपेट में अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य और दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों के आने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। 
 
 
गौरतलब है कि बीती रात दिल्ली एनसीआर में फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके बाद आज मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाबा और राजस्थान समेत बीस राज्यों में दो दिन तक तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। 
ये भी पढ़ें
एयर एशिया इंडिया ने अपने कर्मचारियों की संख्या 2000 तक बढ़ाई