शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maharana pratap Yogi adityanath
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 जून 2018 (20:59 IST)

योगी बोले- महान तो महाराणा प्रताप हैं, अकबर नहीं

योगी बोले- महान तो महाराणा प्रताप हैं, अकबर नहीं - Maharana pratap Yogi adityanath
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि महाराणा प्रताप महान शासक थे, न कि अकबर। उन्होंने कहा कि अकबर तो अक्रांता था। 
 
उन्होंने कहा कि अकबर अकबर सिर्फ यही चाहता था कि महाराणा उनको एक बार बादशाह मान लें। उस दौर के कई लोगों ने अपने स्वाभिमान को गिरवी रखकर ऐसा कर भी लिया था, लेकिन प्रताप ने अपने अंतिम समय तक ऐसा नहीं किया। प्रताप ने कहा था कि एक विदेशी, विधर्मी और तुर्क को मैं जीते-जी बादशाह नहीं मान सकता।
 
 
 
 
एक पत्रिका के विशेषांक का विमोचन करते हुए योगी ने कहा कि महाराणा का यह जज्बा आज के समय में और अधिक प्रासंगिक है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण समाज को अलग-अलग जातियों में बांटने की साजिश में लगे हैं। यह खुद को मजबूत करने की कीमत पर विराट हिंदू समाज को कमजोर करने की साजिश है।
दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने कहा कि महाराणा प्रताप और अकबर दोनों ही महान हैं। दरअसल, हार के डर योगी को प्रताप याद आ रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार : एम्स