बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Virendra Dev Dixit Ashram Karmi
Written By
Last Modified: जयपुर , रविवार, 7 जनवरी 2018 (20:32 IST)

वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम में 72 युवतियां मिलीं

वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम में 72 युवतियां मिलीं - Virendra Dev Dixit Ashram Karmi
जयपुर। राजस्थान में सिरोही जिले के आबू रोड शहर थाना क्षेत्र स्थित वीरेन्द्र देव दीक्षित के आश्रम में कल पुलिस जांच के दौरान 72 युवतियां मिली। पुलिस ने बताया कि आश्रम के प्रबंधक से युवतियों से संबंधित दस्तावेज मांगें गए हैं। हालांकि पुलिस को आश्रम की जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधयां नहीं नजर आई।

थानाधिकारी मिठ्ठू लाल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कल आश्रम की जांच की गई थी। आश्रम में 72 युवतियां ठहरी हुई थीं। युवतियों से पूछताछ में पता चला कि सभी युवतियां अपने इच्छानुसार वहां रुकी हुई थी और उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

उन्होंने बताया कि आश्रम के कर्मियों और युवतियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे स्वेच्छा से और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिये आश्रम में रह रही है। उन्हें अपने परिजनों से मिलने दिया जाता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
26 जनवरी को केरल में तिरंगा फहराएंगे मोहन भागवत