• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamata Banerjee's target on Modi government
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (21:01 IST)

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- शाहरुख खान को निशाना बनाया गया, BJP के क्रूर रवैये का कर रहे हैं सामना

ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- शाहरुख खान को निशाना बनाया गया, BJP के क्रूर रवैये का कर रहे हैं सामना - Mamata Banerjee's target on Modi government
मुंबई। ममता बनर्जी विपक्षी के नेताओं से मुलाकात कर रही हैं। इस बीच वे मोदी सरकार पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रही हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को कई अन्य की तरह निशाना बनाया गया। उन्होंने भाजपा को क्रूर तथा अलोकतांत्रिक करार दिया। टीएमसी सुप्रीमो ने मुंबई के 3 दिन के प्रवास के दूसरे दिन यहां समाज के लोगों से बातचीत की।

 
बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता महेश भट्‍्ट, गीतकार जावेद अख्तर, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और सुधीन्द्र कुलकर्णी मौजूद थे। बनर्जी ने महेश भट्‍ट के एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत मानव शक्ति को प्यार करता है, न कि बलप्रयोग को। दुर्भाग्य से हम एक क्रूर, अलोकतांत्रिक और अनैतिक व्यवहार वालीभाजपा का सामना कर रहे हैं।

 
बनर्जी ने कहा कि मुझे पता है कि महेश भट्‍ट को पीड़ित किया गया, शाहरुख खान को निशाना बनाया गया। कई और हैं... कुछ लोगों ने अपने मुंह खोले और कुछ ने नहीं खोले। खान के बेटे आर्यन खान को अक्टूबर में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने एक क्रूज पोत पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया और मादक पदार्थ जब्त किए थे। इससे पहले बनर्जी ने राकांपा सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की थी। उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे और शिवसेना के सांसद संजय राउत से भी मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें
दुनियाभर में BBC के दर्शकों और श्रोताओं में सबसे अधिक संख्या भारतीयों की