गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra road accident
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (14:48 IST)

महाराष्ट्र में बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 4 की मौत

महाराष्ट्र में बस का इंतजार कर रहे लोगों को कार ने कुचला, 4 की मौत - Maharashtra road accident
ठाणे/ महाराष्ट्र। जिले के शाहपुर में शनिवार सुबह एक कार ने सड़क पर खड़े कई लोगों को कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय किशोर सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।


पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना किह्नावाली पुल के पास सुबह करीब सात बजे हुई। सभी लोग नासिक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एक नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घायलों में दो नाबालिग लड़कियां और एक दंपति शामिल है, जिन्हें शाहपुर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय विधायक पांडुरंग बरोरा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि तेज गति से आ रही कार से टक्कर लगने के कारण कुछ लोग पुल से भी गिर गए।
ये भी पढ़ें
सिक्किम में पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री चामलिंग ने की घोषणा