• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Indigo
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 23 नवंबर 2017 (07:56 IST)

विवादों में इंडिगो, इस बार लगा रुपए के अपमान का आरोप

विवादों में इंडिगो, इस बार लगा रुपए के अपमान का आरोप - Indigo
मुंबई। विमान यात्रा की सेवाएं मुहैया करने वाली निजी कंपनी इंडिगो पर एक यात्री ने राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली हवाईअड्डे पर एक यात्री के साथ मारपीट करने को लेकर इंडिगो को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
 
प्रमोद कुमार जैन नाम के एक यात्री ने पुलिस को की गई एक शिकायत में आरोप लगाया है कि इंडिगो के चालक दल के सदस्यों ने भोजन के लिए रूपए में भुगतान लेने से इनकार कर दिया। 10 अक्टूबर को वह इसकी उड़ान संख्या 6 ई 95 में बेंगलुरू से दुबई यात्रा कर रहे थे। दुबई से लौटने के बाद जैन ने इसी सोमवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर पुलिस थाना में एक शिकायत दर्ज कराई। जैन ने एयरलाइन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
 
उन्होंने शिकायत में कहा है कि इंडिगो एक भारतीय कंपनी है और मैं भी एक भारतीय हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य यात्री को भी इसी दुर्व्यव्यहार का सामना करना पड़ा।
 
हालांकि, इंडिगो ने एक बयान में कहा कि इसने ऐसा कर किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है क्योंकि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विमान में की जाने वाली बिक्री के लिए रुपए में भुगतान नहीं लेती, जो विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंध अधिनियम के अनुरूप है। इस बात का एयरलाइन के ऑन -बोर्ड बिक्री मेन्यू में भी स्पष्ट रूप से जिक्र है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
राम रहीम की मुश्किलें बढ़ी, डेरा अस्पताल पर हुआ यह बड़ा खुलासा...