शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gujarat assembly election Samajwadi Party Akhilesh Yadav
Written By
Last Updated :लखनऊ , सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (15:14 IST)

गुजरात में सपा भी देगी भाजपा को चुनौती

गुजरात में सपा भी देगी भाजपा को चुनौती - Gujarat assembly election Samajwadi Party Akhilesh Yadav
लखनऊ। गुजरात विधानसभा में समाजवादी पार्टी प्रदेश के 5 विधानसभा सीटों पर चुनाव  लड़ेगी जबकि बाकी सीटों पर वह कांग्रेस का समर्थन करेगी।
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि गुजरात में हम 5 सीटों पर लड़ेंगे, जहां हमारा संगठन मजबूत है। बाकी सीटों पर सपा कांग्रेस का समर्थन करेगी। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने गठजोड़ किया था।
 
यह पूछने पर कि क्या वे स्वयं चुनाव प्रचार करेंगे? अखिलेश ने कहा कि जहां सपा उम्मीदवार लड़ेंगे, उन सीटों पर वे प्रचार के लिए जाएंगे। गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं। फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है और वहां पार्टी करीब 3 दशक से सत्ता में है। (भाषा)