• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. FIR against Maratha reservation activist Manoj Jarange
Last Modified: मुंबई , रविवार, 17 मार्च 2024 (00:08 IST)

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे के खिलाफ FIR, 15 दिन में नौवां मुकदमा

Manoj Jarange
FIR against Maratha reservation activist Manoj Jarange : भड़काऊ भाषण देने के मामले में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और 15 अन्य के खिलाफ शनिवार को महाराष्ट्र के बीड में प्राथमिकी दर्ज की गई। 15 दिन में बीड में जरांगे के खिलाफ दर्ज यह नौवीं एफआईआर है।
एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि तनडलवाडी घाट में भड़काऊ भाषण देने के मामले में नेकनूर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि गत 15 दिन में बीड में जरांगे के खिलाफ दर्ज यह नौवीं प्राथमिकी है।
अधिकारी ने बताया कि जरांगे के खिलाफ बीड जिले के शिरूर कसार, अमलनेर, पेठ, पिंपलनेर, अंबाजोगाई सिटी, चकलामाबा, गेवराई, माजलगांव ग्रामीण और नेकनूर पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
हरियाणा में फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट, 40 श्रमिक झुलसे