शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Vishal Dadlani tweet on Jain muni
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 28 अगस्त 2016 (10:02 IST)

जैन मुनि पर विशाल डडलानी के ट्वीट से बवाल...

जैन मुनि पर विशाल डडलानी के ट्वीट से बवाल... - Vishal Dadlani tweet on Jain muni
नई दिल्ली। संगीत निर्देशक, गायक और आप नेता विशाल डडलानी जैन मुनि तरुणसागरजी के बारे में ट्वीट कर भारी परेशानी में पड़ गए। इस ट्वीट से आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी किनारा कर लिया। अपने ट्वीट की भारी आलोचना होते देख उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों से खुद को अलग करने का ऐलान किया है।
 
दरअसल, जैन मुनि तरुणसागर जी हरियाणा विधानसभा में लैैक्चर के लिए गए थे। जैन मुनि निर्वस्त्र रहते हैं। इस पर विशाल ने ट्वीट कर दिया। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बहुत भारी विरोध झेलना पड़ा। उसके बाद से विशाल लगातार सबसे माफी मांगते रहे। 
 
यहां तक कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन और ने भी मुनि तरुणसागरजी की तारीफ करते हुए ट्वीट किए। दोनों नेताओं ने तरुणसागरजी से माफी भी मांगी। अरविन्द केजरीवाल के ट्वीट के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति के समर्थन से खुद को अलग कर लिया।

गौरतलब है कि विशाल ने हरियाणा विधानसभा में जैन मुनि तरुणसागरजी महाराज के प्रवचन देने के मुद्दे पर ट्वीट किया था। हालांकि विवाद होने के बाद उन्‍होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा, 'यदि आपने इन लोगों को वोट दिया तो आप इस बेहूदा बकवास के लिए जिम्‍मेदार हैं। अच्‍छे दिन नहीं केवल नो कच्‍छे दिन।'
ये भी पढ़ें
मन की बात में पीएम मोदी...