• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. uttar pradesh pm modi statement on bjp win in block pramukh election
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (22:50 IST)

UP: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी ने थपथपाई CM योगी की पीठ

UP: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में BJP की जीत पर PM मोदी ने थपथपाई CM योगी की पीठ - uttar pradesh pm modi statement on bjp win in block pramukh election
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तरप्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं पर जनता का मुहर बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरप्रदेश में ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिला है, वो पार्टी की भारी जीत में परिलक्षित हुआ है। इस विजय के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
 
ज्ञात हो कि उत्तरप्रदेश 476 क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पदों के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ और अपराह्न 3 बजे के बाद मतगणना आरंभ हुई।

राज्‍य में 825 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव में शुक्रवार को 349 क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि 476 पदों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। भाजपा के एक पदाधिकारी ने दावा किया था कि निर्विरोध चुने गये क्षेत्र पंचायत प्रमुखों में 334 भारतीय जनता पार्टी के हैं।
ये भी पढ़ें
जून में मिला तीसरा सबसे बड़ा हीरा, 1 दिन बाद मिला उससे बड़ा हीरा, कैसे मिल रहे हैं इतने बड़े हीरे?