शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushil Gupta, Arvind Kejriwal, AAP, Kumar Vishwas, Ajay Maken
Written By
Last Updated : बुधवार, 3 जनवरी 2018 (19:03 IST)

सुशील गुप्ता ने कभी बताई थी केजरीवाल को औकात, अब बने करीबी...

सुशील गुप्ता ने कभी बताई थी केजरीवाल को औकात, अब बने करीबी... - Sushil Gupta, Arvind Kejriwal, AAP, Kumar Vishwas, Ajay Maken
कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और कुमार विश्वास और आशुतोष जैसे दिग्गजों को अंगूठा दिखाकर राज्यसभा का टिकट ले आए सुशील गुप्ता ने कभी केजरीवाल के खिलाफ अभियान चलाया था।
 
 
जिस समय सुशील गुप्ता कांग्रेस में हुआ करते थे, तब एक तरह से उन्होंने केजरीवाल को उनकी औकात दिखाते हुए 854 करोड़ रुपए प्रचार पर खर्च करने का आरोप लगाया था। सुशील को टिकट मिलने के बाद अब सोशल मीडिया पर पुराने पोस्टर भी सामने आ गए हैं। 
उस समय दिल्ली ट्रेडर्स कांग्रेस के चेयरमैन के नाते सुशील गुप्ता ने एक पोस्टर लगवाया था, जिस पर लिखा गया था कि 854 करोड़ जनता की कमाई, केजरीवाल ने अपने प्रचार में लुटाई। वसूली दिवस। सुशील केजरीवाल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चला चुके हैं। यह पोस्टर बयां करता है कि सुशील गुप्ता केजरीवाल को कितना पसंद करते थे। 
 
समय क्या बदला दोनों के विचार ही बदल गए और विश्वास और आशुतोष जैसे आप के दिग्गज नेता देखते रह गए और सुशील टिकट हासिल करने में सफल हो गए। 
...और अजय माकन ने यह कहा : कांग्रेस नेता अजय माकन ने दावा किया है कि सुशील गुप्ता ने 28 नवंबर को पार्टी तब छोड़ी जब उन्हें राज्यसभा में भेजने का वादा किया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि सुशील गुप्ता अच्छे व्यक्ति हैं और सामाजिक कार्यों के लिए उनकी अच्छी पहचान है।
ये भी पढ़ें
नेतन्याहू की यात्रा से पहले भारत ने रद्द किया रक्षा सौदा