रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Shatrughan Sinha on sexual relations in Politics and Bollywood
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (15:44 IST)

अब राजनीति और बॉलीवुड में यौन संबंधों पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

अब राजनीति और बॉलीवुड में यौन संबंधों पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा - Shatrughan Sinha on sexual relations in Politics and Bollywood
नई दिल्ली। कोरियोग्राफर सरोज खान और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी राजनीति और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में यौन संबंधों को लेकर विवादित बयान दिया है। 
 
सिन्हा ने कहा कि राजनीति और मनोरंजन की दुनिया में काम कराने के लिए सेक्स की मांग की जाती है। सरोज और रेणुका का समर्थन करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि दोनों ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। दरअसल, राजनीति और फिल्म जगत दोनों ही जगह आगे बढ़ने के लिए यौन संबंध बनाने की मांग और पेशकश की जाती है। 
 
उन्होंने कहा कि इसमें नया कुछ भी नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत पुरानी और आजमाई हुई तरकीब है। हालांकि उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच व्यक्तिगत पसंद है। इसके लिए किसी लड़की को मजबूर नहीं किया जाता।
 
उन्होंने सवाल किया कि यदि आपके पास देने के लिए कुछ है और आप किसी को इसका प्रस्ताव दे रहे हैं, जो इसका इच्छुक है, इसमें जबर्दस्ती और मजबूरी कहां है?
ये भी पढ़ें
रोबोट जो स्पोर्ट्‍स कार में बदल जाता है