बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi on Congress manifesto
Written By
Last Modified: मैंगलुरू , शुक्रवार, 27 अप्रैल 2018 (15:35 IST)

कांग्रेस का चुनावी वादा, देंगे एक करोड़ नौकरियां

कांग्रेस का चुनावी वादा, देंगे एक करोड़ नौकरियां - Rahul Gandhi on Congress manifesto
मैंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने फिर से सरकार बनने पर अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है।
 
राहुल ने इस घोषणापत्र को ‘कर्नाटक की जनता की आवाज’ करार दिया और कहा कि इसे ‘‘तीन या चार लोगों ने बंद कमरे में बैठकर तैयार नहीं किया है।
 
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा कि उसका घोषणापत्र कर्नाटक के लोगों के लिए नहीं होगा और उसमें आरएसएस के विचार की झलक होगी।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, 'यह कर्नाटक के लोगों के ‘मन की बात’ करता है। इसमें वह खास वादे हैं जिन्हें पूरा करने की हम मंशा रखते हैं। इसमें अगले पांच वर्ष में एक करोड़ नई नौकरियों के सृजन का वादा भी है।' 
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि सिद्धरमैया सरकार ने अपने 95 फीसदी वादे पूर किए है। कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को मतगणना होगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इस गांव के मर्द भी औरतों की तरह पहनते हैं कपड़े