• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakistani army, Indian Army, LOC
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (15:33 IST)

पाकिस्तान के इस दावे को भारतीय सेना ने किया खारिज...

पाकिस्तान के इस दावे को भारतीय सेना ने किया खारिज... - Pakistani army, Indian Army, LOC
जम्मू। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख द्वारा किए गए उन दावों को गुरुवार को खारिज कर दिया जिनमें उन्होंने कहा था कि उनके लोगों ने नियंत्रण रेखा पर सीमापार गोलीबारी में भारत के 11 जवानों को मार गिराया है।
उत्तरी कमांड के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने गुरुवार को कहा, पाकिस्तान की ओर से 14, 15 और 16 नवंबर को हुई गोलीबारी में कोई जनहानि नहीं हुई है। पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख का 14 नवंबर को भारतीय सैनिकों को मार गिराने का दावा गलत है। बाद में उत्तरी कमान के टि्वटर हैंडल पर भी यही बात पोस्ट की गई।
  
पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख राहील शरीफ ने बुधवार को दावा किया था कि जिस दिन भारतीय सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पार गोलीबारी कर पाकिस्तान के सात जवानों को मार गिराया था, उसी दिन उनके सैनिकों ने भारत के 11 जवानों को मार गिराया था।
 
उन्होंने कहा था, जिस दिन हमारे सात जवान सीमा पर शहीद हुए थे, उसी दिन हमने भारत के 11 जवानों को मार गिराया। उन्होंने दावा किया था कि ताजा झड़पों में पाकिस्तान ने 40-44 भारतीय सैनिकों की हत्या की, लेकिन भारतीय सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया।
 
राहील ने कहा था कि भारत को साहस दिखाते हुए यह स्वीकार करना चाहिए कि उसके जवानों की मौत हुई है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
रिलायंस जियो का धांसू धमाका, 500 रुपए में बेहतरीन ब्रॉडबैंड प्लान