• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. landslide video of Chandigarh-Shimla Highway
Written By
Last Updated : शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (17:15 IST)

चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन, रास्ता बंद

चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन, रास्ता बंद - landslide video of Chandigarh-Shimla Highway
नई दिल्ली। चंडीगढ़-शिमला राजमार्ग पर भूस्खलन की बड़ी घटना में सड़क यातायात अवरुद्ध। इसके साथ ही भूस्खलन के बाद पहाड़ी का पूरा मलबा सड़क पर आ गया, जिससे कई वाहन भी उसकी चपेट में आ गए। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पास ढली बाईपास के पास शनिवार की दोपहर करीब 2.45 बजे भूस्खलन की यह घटना घटी। 
 
ट्‍विटर पर एनएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह पहाड़ी का एक हिस्सा गिरा और उसका मलबा राजमार्ग पर आ गिरा।  कई वाहनों भी मलबे की चपेट में आ गए। इस घटना के बाद ढली-भट्टाकुफर बाईपास पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क पर दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। 

इस घटना में शिव मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है। चार लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।एएनआई के वीडियो में जिस तरह से दिख रहा है उससे लगता है कि पहाड़ के मलबे की चपेट में एक घर भी आ सकता था।