रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. India Pakistan border, Pakistani army
Written By
Last Modified: मंगलवार, 15 नवंबर 2016 (19:17 IST)

सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी

सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान ने की गोलाबारी - India Pakistan border, Pakistani army
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी स्थित नियंत्रण रेखा पर चार घंटे तक भारी गोलाबारी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, आज सुबह 7 बज कर 10 मिनट से राजौरी जिले के सुंनदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय ठिकानों पर मोर्टार बम दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की। यह हमला सुबह 11 बजे तक जारी रहा।
 
उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके अलावा जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भी रात में गोलीबारी की गई।
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार से नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर, राजौरी के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों और पुंछ जिले के खादी सेक्टर में गोलाबारी की थी, जिसमें एक जवान सहित दो व्यक्ति घायल हो गए थे।
 
पाकिस्तान ने कल कहा था कि सीमा पार से भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में उसके सात सैनिक मारे गए हैं। वस्तुत: 2003 में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ था। 
 
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर लक्षित हमले के बाद से अब तक पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर और जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 286 बार गोलाबारी की है जिसमें 14 सुरक्षाकर्मी सहित 26 लोग मारे गए हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
एलओसी पर 'रहस्यमयी' गोलीबारी से सेना परेशान