• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IIT Guwahati researchers named in top scientists list
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 नवंबर 2020 (02:14 IST)

IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं के नाम दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं के नाम दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल - IIT Guwahati researchers named in top scientists list
गुवाहाटी। अमेरिका के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा तैयार दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी के 22 संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं।

आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में विशेषज्ञों ने एक लाख से ज्यादा ऐसे वैज्ञानिकों के नामों की सूची बनाई है, जिनके अनुसंधान कार्यों ने उनके संबंधित क्षेत्रों की प्रगति में योगदान दिया है और शोधकर्ताओं को भी इससे फायदा हुआ है।

संस्थान के निदेशक टीजी सीतारमण और संकाय के अन्य सदस्यों को वर्ष 2019 के लिए उनके शोध प्रकाशन और अनुसंधान के उनके संबंधित क्षेत्रों में योगदान के लिए सूची में शामिल किया गया है।

आईआईटी गुवाहाटी के सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, भौतिकी, रसायन इंजीनियरिंग, जैव विज्ञान और जैव इंजीनियरिंग, रसायन शास्त्र, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विभागों के संकाय सदस्यों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं।(भाषा)