शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandraswami died
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 23 मई 2017 (22:17 IST)

विवादास्पद तांत्रिक चंद्रास्वामी का दिल्ली में निधन

विवादास्पद तांत्रिक चंद्रास्वामी का दिल्ली में निधन - Chandraswami died
नई दिल्ली। विवादास्पद तांत्रिक चंद्रास्वामी का मंगलवार को यहां लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार चंद्रास्वामी डायलिसिस पर चल रहे थे। चंद्रास्वामी पहले ज्योतिषी के रूप में जाने जाते थे, लेकिन बाद में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के करीब आने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आ गए थे।
     
उन पर विदेशी मुद्रा नियमन कानून का उल्लंघन करके कई वित्तीय अनियमितताएं करने के आरोप थे। उन पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की फडिंग के भी आरोप थे। गांधी की हत्या मामले की जांच करने वाले जैन आयोग ने इस मामले में उनकी संलिप्तता बताई थी। लंदन के एक व्यवसायी के साथ धोखाधड़ी के आरोपों में उन्हें 1996 में गिरफ्तार भी किया गया था। चंद्रास्वामी का जन्म 1948 में हुआ था। वे राजस्थान के बेहरोर से ताल्लुक रखते थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
30 मई से पूर्व मानसून केरल पहुंचने की संभावना