शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Monsoon, meteorological department
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 मई 2017 (01:10 IST)

30 मई से पूर्व मानसून केरल पहुंचने की संभावना

30 मई से पूर्व मानसून केरल पहुंचने की संभावना - Monsoon, meteorological department
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने केरल में इस साल मानसून की शुरुआत की घोषणा भले 30 मई के लिए की है, लेकिन मौसमी बारिश एक दिन पहले शुरू हो सकती है।
 
अर्थ विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) में सचिव एम राजीवन ने कहा कि घोषित तारीख से एक दिन पहले मानसून के आने की संभावना लगती है। इस वर्ष मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने की संभावना जताई है।
 
राजीवन ने कहा, मानसून की शुरुआत की तारीख 30 मई घोषित की गई, लेकिन अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए ऐसी संभावना है कि एक दिन पहले यह केरल पहुंच सकता है।  केरल पर अमूमन एक जून को मानसून के बादल बरसते हैं और इसके साथ ही देश में मानसून के आगमन का संकेत मिलता है। राजीवन ने कहा कि मंत्रालय इस मानसून से एक कार्यक्रम की शुरुआत करेगा, जिसमें कृत्रिम वर्षा की व्यावहारिकता का अध्ययन किया जाएगा।
 
राजग सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि दो शोध विमानों की मदद से इस कार्यक्रम को अंजाम दिया जाएगा। इनमें से एक विमान कृत्रिम वर्षा की कवायद करेगा, जबकि दूसरा इसकी व्यावहारिता परखने के लिए नमूने लेगा। इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र में सोलापुर का चयन किया गया है। (भाषा)