मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BSP, BJP, Mayawati, Sudhanshu Trivedi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 24 जुलाई 2016 (23:38 IST)

बसपा और भाजपा के आचरण में जमीन-आसमान का अंतर : भाजपा

बसपा और भाजपा के आचरण में जमीन-आसमान का अंतर : भाजपा - BSP, BJP, Mayawati, Sudhanshu Trivedi
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के आरोपों को नकारते हुए रविवार को कहा कि महिला सम्मान को लेकर भाजपा और बसपा के आचरण में जमीन-आसमान का अंतर है।
               
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के एक नेता के निजी हैसियत से दिए गए बयान पर पार्टी के अत्यंत जिम्मेदाराना व्यवहार और दूसरी ओर बसपा प्रमुख के इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं के सोचे-समझे सुविचारित बयानों में जमीन-आसमान का अंतर है। 
              
त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के पूरी तरह से निजी हैसियत से दिए गए बयान को भाजपा ने गलत माना, सिंह के माफी मांगने के बावजूद पार्टी ने उसे अक्षम्य मानते हुए कार्रवाई की और पार्टी से निष्कासित कर दिया। राज्यसभा में सदन के नेता वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी माफी मांगी। 
               
उन्होंने कहा कि लेकिन बसपा के कार्यकर्ताओं ने उसके बाद सुश्री मायावती के निर्देश पर पूरी तरह से योजना बनाकर, सुविचारित ढंग से दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अभद्र बयान दिए और पोस्टर लगाए। अगर बसपा महिला सम्मान की सच्ची पैरोकार है तो वह दयाशंकर सिंह के लिए जिस सज़ा की मांग कर रही है, वही सज़ा बसपा के कार्यकर्ताओं को भी दी जानी चाहिए। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कुरान की बेअदबी के आरोप में 'आप' विधायक नरेश यादव गिरफ्तार