• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP MLA Naresh Yadav arrest, AAP MLA
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 25 जुलाई 2016 (00:27 IST)

कुरान की बेअदबी के आरोप में 'आप' विधायक नरेश यादव गिरफ्तार

कुरान की बेअदबी के आरोप में 'आप' विधायक नरेश यादव गिरफ्तार - AAP MLA Naresh Yadav arrest, AAP MLA
नई दिल्ली। पंजाब पुलिस के एक दल ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को रविवार को दिल्ली के महरौली इलाके से इस्लाम के धार्मिक ग्रंथ 'कुरान' की कथित तौर पर बेअदबी करने के मामले में गिरफ्तार किया है।
            
नरेश यादव के अलावा आप के एक अन्य विधायक अमानतुल्ला खान भी एक अन्य मामले में रविवार को गिरफ्तार किए गए। अमानतुल्ला खान को एक महिला को धमकी देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने आज गिरफ्तार है।
         
गत माह पंजाब के मालेरकोटला में कुरान के साथ बेअदबी करने में नरेश यादव का नाम सामने आया था। पुलिस ने कहा कि कल उन्हें पटियाला के संगरूर स्थित अदालत में पेश किया जाएगा। 
    
पंजाब पुलिस की टीम सुबह ही आप विधायक को गिरफ्तार करने के लिए यहां पहुंची हुई थी लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को कहा कि वे शहर से बाहर हैं। हालांकि शाम को पुलिस ने उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया।
    
इस मामले में गिरफ्तार हुए विजय कुमार के बयान पर नरेश यादव को गिरफ्तार किया है। विजय ने पुलिस से कहा था कि उसने नरेश यादव के कहने पर ऐसा किया। पंजाब पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो बार आप विधायक से पूछताछ की है।
 
हालांकि महरौली विधायक और उनकी पार्टी के आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि यह सब पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की छवि को बदनाम करने की 'राजनीतिक साजिश' के तहत किया जा रहा है। (वार्ता)