गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. assembly election results 2018 updates
Written By

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 का ताजा हाल...

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 का ताजा हाल... - assembly election results 2018 updates
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अब तक के रुझानों के मुताबिक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, वहीं तेलंगाना में टीआरएस की वापसी हो रही है, जबकि मिजोरम में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो रही है। जानिए मतगणना से जुड़ी पल-पल की जानकारी...
 
मध्यप्रदेश (230) : भाजपा 109, कांग्रेस 114, अन्य 07 
राजस्थान (200) : भाजपा 73, कांग्रेस 101, अन्य 25
छत्तीसगढ़ (90) : भाजपा 16, कांग्रेस 68, अन्य 06
तेलंगाना (119) : टीआरएस 88, प्रजाकूटमी 19, अन्य 12
मिजोरम (40) : कांग्रेस 05, एमएनएफ 26, अन्य 09

-चुनाव नतीजों पर ट्‍वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विनम्रता से जनादेश स्वीकार। 

-मध्यप्रदेश में अब तक घोषित परिणामों में 95 भाजपा, 96 कांग्रेस और 04 अन्य दलों के पक्ष में गए। 
-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने कांग्रेस की करुणा शुक्ला को 14 हजार से अधिक मतों से दी शिकस्त।
-मध्यप्रदेश की सुसनेर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रमसिंह राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के महेन्द्र भैरूसिंह को 27062 मतों से पराजित किया।
-मध्यप्रदेश की सिवनी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मोहन सिंह चंदेल को लगभग 21624 से पराजित कर सीट पर कब्जा किया।
-मध्यप्रदेश की खरगोन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बालकृष्ण पाटीदार को 9500 से अधिक मतों से पराजित कर सीट छीन ली।
-मध्यप्रदेश की मानपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के ज्ञानवती सिंह  को 18000 से अधिक मतों से पराजित कर सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
-शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि भाजपा जिन राहुल गांधी को पप्पू मानती थी, वह पप्पू डिस्टिंग्शन में पास हो गया। उन्होंने कहा कि राहुल अब लोगों के दिमाग में घुस गए हैं। अगले लोकसभा चुनाव में मुकाबला नरेन्द्र मोदी बनाम राहुल गांधी होगा। 
-दमोह से मध्यप्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया को कांग्रेस के राहुल सिंह ने हराया। 
-इंदौर-5 से भाजपा के महेन्द्र हार्डिया ने कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को 700 वोटों से हराया। पटेल ने पुनर्गणना के लिए आवेदन किया। 
-भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से कांग्रेस के पीसी शर्मा की जीत। शर्मा ने भाजपा के दिग्गज उमाशंकर गुप्ता को हराया। 
-विदिशा की सिरोंज सीट से भाजपा के उमाकांत शर्मा 28000 वोटों से विजयी।
-गंजबसौदा सीट से भाजपा की लीना जैन 10272 वोटों से विजयी। 
-विदिशा से कांग्रेस के शशांक भार्गव 15 हजार वोटों से जीते। 
-कुरवाई सीट से भाजपा के हरिसिंह सप्रे 16870 वोटों से विजयी। 
-शमशाबाद से भाजपा की राजश्री सिंह 66 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी। 
-मध्यप्रदेश  की हरदा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. रामकिशोर दोगने को 6667 मतों से पराजित कर सीट कांग्रेस से छीन ली।
-मध्यप्रदेश की नेपानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा देवी कासडेकर ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की मंजू राजेन्द्र दादू को लगभग 1200 मतों से पराजित कर सीट छीन ली।
-इंदौर जिले की महू सीट से भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर ने 5000 से अधिक मतों से कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार को हराया।
-मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोवर्धन दांगी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नारायणसिंह पंवार को लगभग 3200 मतों से पराजित किया। 
-मध्यप्रदेश की सांची विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभुराम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मुदित शेजवार को लगभग 9000 मतों से पराजित कर सीट भाजपा से छीनी। 
-मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से कड़े मुकाबले में 441 वोटों से जीते। 
-बैरसिया से भाजपा उम्मीदवार विष्णु खत्री 13000 से ज्यादा वोटों से विजयी।
-भोपाल मध्य से कांग्रेस के आरिफ मसूद जीते। 
-शाजापुर की कालापीपल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी 13993 वोटों से विजयी।
-इंदौर जिले की महू सीट से भाजपा उम्मीदवार उषा ठाकुर ने चुनाव जीत। 
-बुधनी से मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस के अरुण यादव को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
-चुरहट से नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के उम्मीदवार अजयसिंह की हारे।
-भाजपा के मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर नरोत्तम 286 वोटों से पीछे।
-राजगढ़-खिलचीपुर में कांग्रेस के प्रियव्रत सिंह चुनाव जीते। -इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 से संजय शुक्ला ने सुदर्शन गुप्ता को हराया, जबकि राऊ सीट पर कांग्रेस के जीतू पटवारी ने भाजपा के मधु वर्मा को शिकस्त दी।
-इंदौर-2 से भाजपा के रमेश मेंदोला विजयी। इंदौर-4 में भाजपा की मालिनी गौड़ जीतीं। 
-हरसूद से भाजपा के मंत्री विजय शाह जीते। 
-पवई से कांग्रेस के दिग्गज नेता मुकेश नायक हारे। बुरहानपुर मंत्री अर्चना चिटनीस पराजित।
-बड़वानी जिले की सेंधवा सीट से कांग्रेस के ग्यारसीलाल जीते। 
-राघौगढ़ से कांग्रेस के जयवर्धन सिंह विजयी। 
-राजपुर से कांग्रेस के बाला बच्चन जीते। 
-छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि मैं झीरम घाटी के शहीदों को नमन करता हूं और यह जीत उन्हें समर्पित करता हूं।
-मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में निर्दलीय ठाकुर सुरेन्द्रसिंह ने मध्यप्रदेश की मंत्री अर्चनी चिटनीस को हराया। 
-राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस को मिली सफलता के बाद अब मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ शुरू हो गई है। राजस्थान में जहां पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार के रूप में उभरे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि मध्यप्रदेश एक बार फिर कांटे की टक्कर की स्थिति बन गई है। 
-दतिया सीट पर मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बढ़त बनाई।
-छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में। 
-मुख्‍यमंत्री रमनसिंह ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। 
-राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में। बुधवार को 11 बजे विधायक  दल की बैठक।
-राजद मुखिया लालू यादव ने भाजपा की हार के बाद कहा, न्यायप्रिय जनता को बधाई। 
-हार के बाद रमनसिंह ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने जो वादा किया है उसे निभाए। विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी मेरी। हार की वजहों का विश्लेषण करेंगे और प्रखरता से विपक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। 
-राजस्थान में मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ अशोक गहलोत सबसे आगे। 
-भोजपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र पटवा 29398 मतों से जीते उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी को हराया।
-जयपुर में आदर्श नगर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी हारे।
-इंदौर की सांवेर सीट से कांग्रेस के तुलसी सिलावट विजयी। सिलावट भाजपा के राजेश सोनकर को हराया। 
-इंदौर-3 से भाजपा के उम्मीदवार आकाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के अश्विन जोशी को हराया।
इंदौर-1, 2, 3, 4 और महू में भाजपा, इंदौर-5, राऊ, देपालपुर, सांवेर और कांग्रेस उम्मीदवार आगे। 
इंदौर-2 में भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला जीते। 
इंदौर-4 में इंदौर की महापौर और वर्तमान विधायक मालिनी गौड़ करीब 42 हजार वोटों से आगे। 

दिग्गज पिछड़े : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के अजय सिंह चुरहट से पीछे। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा (दतिया), लालसिंह आर्य (गोहद), रुस्तमसिंह (मुरैना), बालकृष्ण पाटीदार (खरगोन), ओमप्रकाश धुर्वे (शाहपुरा), अंतरसिंह आर्य (सेंधवा), दीपक जोशी (हाटपीपलिया), जयंत मलैया (दमोह), शरद जैन (जबलपुर पूर्व), जयभानसिंह (ग्वालियर) पुछे चल रहे हैं। 
-मायावती ने जीते हुए विधायकों को दिल्ली बुलाया। जानकारी के मुताबिक मायावती भाजपा को समर्थन नहीं देंगी।
-शिवसेना ने राहुल गांधी की तारीफ की। 2014 वाला राहुल न समझें। 2019 में राहुल और मोदी के बीच सीधा मुकाबला होगा। भाजपा की आलोचना करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कहा कि जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया। पिछले 4 सालों से उड़ रहे थे। राउत ने कहा कि हम मित्र धर्म निभाते हुए ही भाजपा में हैं।   
 
-मध्यप्रदेश, राजस्थान में त्रिशंकु विधानसभा के आसार। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को रुझानों में बहुमत। तेलंगाना में टीआरएस और मिजोरम में एमएनएफ को स्पष्ट बहुमत। 
-मध्यप्रदेश की मतगणना में सीटों के उतार-चढ़ाव के बीच भाजपा नेताओं की बैठक। मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी बैठक में मौजूद।
-राज्यों के रुझानों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साधी चुप्पी।
-भाजपा महासचिव और मध्यप्रदेश के दि‍ग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य में भाजपा 118 सीटों पर जीत हासिल करेगी और उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय पर इंदौर-3 से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमने टिकट वितरण में गलतियां कीं और कांग्रेस को हलके में लिया। 
-राजस्थान में सचिन पायलट बनें सीएम, नारे लगे। सचिन पायलट ने कहा कि सीएम का फैसला राहुल गांधी करेंगे।


-इंदौर-1, देपालपुर और सांवेर में कांग्रेस आगे, इंदौर-2, 3, 4, 5, राऊ और महू सीट पर भाजपा को बढ़त। 
-मध्यप्रदेश में पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में। रतलाम शहर से भाजपा के चैतन्य काश्यप जीते। 
 
-देवास से कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर 200 मतों से आगे। 
-हाटपिपलिया से कांग्रेस के मनोज चौधरी 3500 मतो से आगे
-सोनकच्छ से कांग्रेस के सज्जनसिंह वर्मा 3000 मतों से आगे
-बागली में भाजपा के पड़ाडसिंह कनौजे 12000 मतों से आगे
-खातेगांव से कांग्रेस के ओम पटेल 78 मतों से आगे
-धार के सरदारपुर में कांग्रेस के प्रतापसिंह ग्रेवाल 15000 से आगे
-गंधवानी से कांग्रेस के उमर सिंघार 6000 से आगे
-कुक्षी में कांग्रेस के सुरेन्द्रसिंह 13000 से आगे
-मनावर में कांग्रेस के हीरालाल अलावा (जयस) 8000 वोट से आगे
-धरमपुरी में भाजपा के गोपाल कन्नौज 700 वोट से आगे
-धार में भाजपा की नीना वर्मा 4000 से आगे
-बदनावर में कांग्रेस के राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव 7000 वोट से आगे
-झाबुआ से भाजपा के गुमानसिंह डामोर 9000 से आगे
-थांदला से कांग्रेस के वीरसिंह भूरिया 16000 से आगे
-पेटलावद से कांग्रेस के वेलसिंह भूरिया 3600 से आगे
-आलीराजपुर में कांग्रेस के मुकेश रावत 7000 वोट से आगे
-जोबट में भाजपा के माधोसिंह डावर 3700 वोट से आगे
-आगर मालवा में सुसनेर में निर्दलीय राणा विक्रम सिंह 14000 वोट से आगे
-आगर से भाजपा के मनोहर ऊंटवाल 2000 वोट से आगे
-उज्जैन उत्तर से भाजपा के पारस जैन 12500 से आगे
-उज्जैन दक्षिण से भाजपा के मोहन यादव 1000 से आगे
-घटिया से कांग्रेस के रामलाल मालवीय 700 वोट से आगे
-बड़नगर से कांग्रेस के मुरली मोरवाल 1600 से आगे
-महिदपुर से भाजपा के बहादुर सिंह चौहान 6500 वोट से आगे
-नागदा-खाचरौद से कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर 1500 वोट से आगे
-तराना से कांग्रेस के महेश परमार 3000 वोट से आगे
-मंदसौर में भाजपा के यशपाल सिंह सिसौदिया 9000 से आगे
-मल्हारगढ़ से भाजपा के जगदीश देवड़ा 6000 वोट से आगे
-सुवासरा से कांग्रेस के हरदीपसिंह 300 आगे
-गरोठ से कांग्रेस के सुभाष सोजतिया 600 आगे
-रतलाम ग्रामीण भाजपा के दिलीप मकवाना 7000 से आगे
-रतलाम शहरी से भाजपा के चेतन कश्यप 32000 से आगे।
-सैलाना से कांग्रेस के हर्षविजय सिंह गेहलोत 6000 वोट से आगे
-जावरा से कांग्रेस के केके सिंह कालूखेड़ा 3000 वोट से आगे
-आलोट से कांग्रेस के मनोज चावला 1700 से आगे
-खरगोन से कांग्रेस के रवि रमेश चंद जोशी 600 वोट से आगे
-बड़वाह से कांग्रेस के सचिन बिरला 2200 आगे
-महेश्वर से कांग्रेस की विजयलक्ष्मी साधौ 11000 आगे
-कसरावद से भाजपा के आत्माराम पटेल 1900 आगे
-भीकनगांव से कांग्रेस की झूमा सोलंकी 5000 वोट से आगे
-भगवानपुरा से निर्दलीय केदार सिंह डावर आगे
-नीमच की मनासा सीट पर भाजपा के मारू 7000 से आगे
-नीमच में भाजपा के दिलीप परिहार 9000 से आगे। 
-जावद भाजपा के ओमप्राकाश सकलेचा 1200 से आगे
-बुरहानपुर के नेपानगर में भाजपा की मंजू राजेन्द्र दादू 4000 से आगे
-बुरहानपुर में निर्दलीय ठाकुर सुरेन्द्र सिंह नवल 1000 वोट से आगे।
-खंडवा की मंधाता सीट पर कांग्रेस के नारायण पटेल 3000 से आगे
-हरसूद में कांग्रेस के सुखराम सालवे 400 आगे
-खंडवा में भाजपा के देवेन्द्र वर्मा 8000 आगे।
-पंधाना में भाजपा के राम डागोरे 12000 आगे
-राजपुर से भाजपा के अंतरसिंह पटेल 10000 से आगे
-बड़वानी की सेंधवा में कांग्रेस के ग्यारसिलाल रावत 3600 आगे
-राजपुर में भाजपा के अंतरसिंह पटेल 5657 वोट से आगे
-पानसेमल में कांग्रेस की चंद्रभागा किराड़े 2000 आगे
-बड़वानी में भाजपा के प्रेमसिंह पटेल 8000 आगे
-शाजापुर से कांग्रेस के हुकुमसिंह कराडा 8000 से आगे
-शुजालपुर भाजपा के इंदरसिंह परमार 2200 से आगे
-कालापीपल से कांग्रेस के कुणाल चौधरी 7000 आगे
-उदयपुर सीट पर 9 राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी और राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया 2,300 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री गिरिजा व्यास आगे चल रही हैं। 
-राजस्थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा, नंबर ऊपर-नीचे हो सकते हैं।
-भाजपा प्रत्याशी और मंत्री राजेन्द्र राठौर चूरू सीट पर आगे चल रहे हैं। 
-सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस के प्रदर्शन को राहुल गांधी के लिए गिफ्ट बताया।
-भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी अजमेर नॉर्थ सीट पर आगे चल रहे हैं।
-मध्यप्रदेश की रतलाम सिटी सीट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य काश्यप को 13 हजार से अधिक की बढ़त। 
-ग्वालियर में मंत्री जयभानसिंह पवैया पीछे।
-देवास जिले की बागली सीट पर छठे दौर की मतगणना के बाद भाजपा के पहाड़सिंह कनोजे 9251 मतो से आगे, 
हाटपिपलिया से कांग्रेस के मनोज चौधरी मंत्री दीपक जोशी से 2774 मतों से आगे। देवास चौथे राउंड की समाप्ति पर कांग्रेस जयसिंह ठाकुर 2151 वोट से आगे। सोनकच्छ से कांग्रेस के सज्जनसिंह वर्मा 3500 वोटों से आगे।
-आगर मालवा जिले की आगर सीट से मनोहर ऊंटवाल 1237 मतों से आगे।
-शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी 7134 मतों से आगे।
-राजगढ़ में कांग्रेस के बापूसिंह 3 राउंड बाद 3959 से आगे।
-सारंगपुर से तीसरे राउंड में कुंवर कोठार (भाजपा) 290 वोट से आगे।
-ब्यावरा में 3 राउंड बाद गोवर्धन दांगी 3000 से आगे।
-नरसिंहगढ़ से भाजपा के राज्यवर्धनसिंह 5156 से आगे  
-खिलचीपुर तीसरे राउंड में कांग्रेस के प्रियवृतसिंह 5733 से आगे।
-भोपाल उत्तर 6th राउंड के बाद 7513 वोटों से कांग्रेस के आरिफ अकील आगे।
-विदिशा में कांग्रेस के शशांक भार्गव 2100 वोट से आगे, शमशाबाद से भाजपा की राजश्री सिंह भाजपा 2100 से आगे, सिरोंज से उमाकांत शर्मा (भाजपा) 5600 से आगे, कुरवाई से भाजपा के हरिसिंह सप्रे 5600 से आगे, गंजबासौदा से भाजपा की लीना जैन 2000 वोटों से आगे।
-इंदौर जिले में तीसरे दौर की मतगणना के बाद इंदौर-1 में कांग्रेस के संजय शुक्ला 1800 वोट से आगे, इंदौर-2 भाजपा के रमेश मेंदोला 24 हजार 500 वोट से आगे, इंदौर-3 कांग्रेस के अश्विन जोशी 1800 वोट से आगे, इंदौर-4 में भाजपा की मालिनी गौड़ 12000 वोट से आगे, इंदौर-5 भाजपा के महेंद्र हार्डिया 6400 वोट से आगे, देपालपुर कांगेस के विशाल पटेल 10550 वोट से आगे, महू में कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार 6800 वोट से आगे, राऊ भाजपा के मधु वर्मा 1400 वोटों से आगे। 
-कांग्रेस के लिए राहत। बसपा से बढ़त बनाने वाले 4 प्रत्याशी कांग्रेस के बागी।
-छत्तीसगढ़ के खरसिया सीट पर कलेक्टरी छोड़कर भाजपा उम्मीदवार बने ओपी चौधरी पीछे चल रहे
- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में महिदपुर में दिनेश जैन बॉस (निर्दलीय) 222 से आगे, घट्टिया में कांग्रेस के रामलाल मालवीय 564 से आगे, उज्जैन उत्तर से बीजेपी के पारस जैन 1752 से आगे, उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस के राजेंद्र वशिष्ठ 1746 वोटों से आगे, बड़नगर से कांग्रेस के मुरली मोरवाल 684 से आगे, नागदा-खाचरोद सीट से कांग्रेस के दिलीप गुर्जर 371 से आगे, तराना से कांग्रेस के महेश परमार 467 से वोटों से आगे। 
-मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की खरगोन सीट पर कांग्रेस के रवि जोशी आगे, कसरावद में आत्माराम पटेल (भाजपा) 2200 आगे। यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के छोटे भाई सचिन यादव चुनाव लड़ रहे हैं। बड़वाह में कांग्रेस के सचिन बिरला आगे, भीकनगांव कांग्रेस की झूमा सोलंकी आगे, महेश्वर से कांग्रेस की विजय लक्ष्मी साधौ आगे। भगवानपुरा में केदार डावर (निर्दलीय)  आगे। 
Live updates : मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 : दलीय स्थिति

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 : दलीय स्थिति

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : दलीय स्थिति

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018 : दलीय स्थिति

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018 : दलीय स्थिति
-सतना में पहले चरण की मतगणना के बाद 7 में से 6 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा आगे। रैगांव सीट पर भाजपा, चित्रकूट, सतना, नागौद, मैहर, अमर पाटन और रामपुर बघेलान में कांग्रेस आगे चल रही है। 
-मध्यप्रदेश के धार जिले की धार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रभासिंह गौतम करीब 2 हज़ार मतों से आगे। यहां भाजपा ने वर्तमान विधायक नीना वर्मा को उतारा है। बदनावर सीट से कांग्रेस के राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव (भाजपा भवंरसिंह शेखावत) आगे, मनावर सीट से जयस (कांग्रेस) के डॉ. हीरालाल अलावा भाजपा की रंजना बघेय से आगे, सरदारपुए से बीजेपी के संजय बघेल 108 वोट से आगे, गंधवानी से कांग्रेस के उमंग सिंघार 2800 से आगे, कुक्षी से कांग्रेस के हनी बधेल 4100 से आगे।
-तेलंगाना में चंद्रयानगुट्‍टा सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरउद्दीन ओवैसी ने चुनाव जीता।
-मध्यप्रदेश के दतिया में भाजपा के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे। सीहोर में भाजपा के सुदेश राय आगे। 
-मध्यप्रदेश के देवास से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह भाजपा की गायत्री राजे से करीब 1200 मतो से आगे। 
-सोनकच्छ से BJP के राजेन्द्र वर्मा कांग्रेस के सज्जन वर्मा से करीब 400 मतो से आगे।
-बागली से BJP के पहाड़सिंह कन्नौजे करीब 3000 मतों से आगे।
-खातेगांव से BJP प्रत्याशी आशीष शर्मा करीब 350 मतो से आगे चल रहे हैं। 
-भोपाल मध्य से पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद 2541 से आगे।
-राजनांदगांव में मुख्‍यमंत्री रमनसिंह ने बढ़त बनाई। पहले करुणा शुक्ला से पिछड़ गए थे।
-होशंगाबाद में कांग्रेस के सरताजसिंह (पूर्व भाजपाई) पीछे होशंगाबाद से पीछे चल रहे हैं। यहां से भाजपा के सीताशरण शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। 
-हाटपीपल्या सीट पर मध्यप्रदेश के मंत्री मंत्री दीपक जोशी 563 से पीछे चल रहे हैं। 
-रतलाम सिटी, जावरा और रतलाम ग्रामीण सीट पर भाजपा आगे। 
-आलोट सीट पर केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के पुत्र जितेन्द्र गहलोत पीछे चल रहे हैं। 
-झाबुआ विधानसभा सीट पर भाजपा के गुमानसिंह डामोर कांग्रेस के विक्रांत भूरिया से 3172 वोटों से आगे। भूरिया कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। 
-थादंला विधानसभा मे कांग्रेस के वीरसिह भूरिया बीजेपी के कलसिंह से 2330 से आगे।
-पेटलावद विधानसभा मे बीजेपी की निर्मला भूरिया कांग्रेस के वालसिंह मेड़ा से 1758 वोटों से आगे।
-भोपाल की गोविंदपुरा से भाजपा श्रीमती कृष्णा गौर आगे चल रही हैं। कृष्णा भाजपा नेता बाबूलाल गौर की बहू हैं।
-शुरुआती रुझान में इंदौर 1 (मध्यप्रदेश) में सुदर्शन गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय शुक्ला पर 2000 रनों से बढ़त बना ली है, जबकि इंदौर 3 में भाजपा के आकाश विजयवर्गीय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अश्विन जोशी से पीछे चल रहे हैं। 
-इंदौर दो में भाजपा रमेश मेंदोला 3000 और महेन्द्र हार्डिया 2450 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालिनी गौड़ 2000 वोटों से आगे हैं, देपालपुर में कांग्रेस के विशाल पटेल 1000, महू में अंतरसिंह 600 से ज्यादा, जीतू पटवारी 1039 मतों से आगे चल रहे हैं। 
-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करुणा शुक्ला ने मुख्‍यमंत्री रमनसिंह पर बढ़त बनाई। 
-छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अजीत जोगी आगे। 
-आगर मालवा आगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी मनोहर ऊंटवाल पर बढ़त बनाए हुए
-इंदौर विधानसभा 3 से कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी 1024 मतों से आगे। यहां से भाजपा के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश चुनाव लड़ रहे हैं। 
-राजस्थान में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भी कांग्रेस आगे।
-इंदौर विधानसभा 3 से कांग्रेस प्रत्याशी अश्विन जोशी 1024 मतों से आगे। यहां से भाजपा के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश चुनाव लड़ रहे हैं। 
-राजस्थान में भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भी कांग्रेस आगे।
-इंदौर तीन में बक्षीबाग बूथ से अश्विन जोशी को 335 और कैलाश विजयवर्गीय आकाश विजयवर्गीय के बेटे 91 मत मिले।
-इंदौर में डाक मतपत्रों की गिनती में सुदर्शन गुप्ता, रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, जीतू पटवारी, मनोज पटेल, राजेश सोनकर, अंतरसिंह दरबार  आगे। 
-रीवा से भाजपा के राजेन्द्र शुक्ला आगे। जैतपुर में कांग्रेस की उमा आगे। चित्रकूट में भाजपा के सुरेन्द्रसिंह आगे। 
-मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। 
-मध्यप्रदेश की पवई सीट से कांग्रेस के मुकेश नायक आगे। शाजापुर में कांग्रेस के हुकमसिंह कराड़ा, महू से अंतरसिंह दरबार  आगे। 
-धार में भाजपा की नीना वर्मा आगे। 
-राजस्थान में कांग्रेस निर्णायक बढ़त की ओर। दिग्गज अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी आगे। 
-मध्यप्रदेश की बुधनी सीट से मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव से है।
-शिवपुरी सीट से भाजपा की यशोधरा राजे आगे चल रही हैं। राजे वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हैं। 
-बुरहानपुर से शिवराज की मंत्री अर्चना चिटनीस डाक मतपत्र में आगे चल रही हैं। 
-दिल्ली में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के बाहर हवन किया।
-हमेशा की तरह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रसिद्ध त्रिपुरसुंदरी के मंदिर पहुंचीं। नतीजे आने तक करेंगी हवन-पूजन।
-छत्तीसगढ़ के चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं। यहां बस्तर की सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल आगे चल रहे हैं।
-राजस्थान की सरदारपुरा सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री कांग्रेस उम्मीदवार अशोक गहलोत आगे।
-मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में डाक मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस को बढ़त।
-राजस्थान की नाथद्वारा सीट से सीपी जोशी आगे चल रहे हैं। 
-राजस्थान की झालरापाटन सीट पर मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं। 
-राजस्थान की टोंक सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आगे। 
-शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त। राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त। -सबसे पहले डाकमत पत्रों की गणना होगी।
-मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में मतगणना शुरू।
-सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना।  
-सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम से गणना की जाएगी।
-राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे त्रिपुरसुंदरी मंदिर के दर्शन करने जा रही हैं।