पेशकश : अज़ीज़ अंसारी
रगों में दौड़ते फिरने के हम नहीं क़ाइल, जब आँख ही से न टपका तो फिर लहू क्या है।----ग़ालिब
बड़ी अजीब है दुनिया तवाइफ़ों की तरह, हमेशा चाहने वाले बदलती रहती है।-------मुनव्वर राना
मुफ़लिसी सब बहार खोती है, मर्द का ऎतबार खोती है। --------------मीर
ज़िन्दगी है या कोई तूफ़ान है, हम तो इस जीने के हाथों मर चले।------दर्द
चारों तरफ़ से सूरत-ए-जानाँ हो जलवागर, दिल साफ़ हो तेरा तो है आईनाख़ाना क्या।----आतिश
क्यों सुने अर्ज़-ए-मुज़तरिब मोमिन, सनम आख़िर ख़ुदा नहीं होता।------------मोमिन
जो गुज़रते हैं दाग़ पर सदमें, आप बन्दा नवाज़ क्या जानें।------------दाग़
नहीं आती तो याद उनकी महीनों तक नहीं आती, मगर जब याद आते हैं तो अक्सर याद आते हैं।------हसरत मोहानी
हर नफ़स उम्र-ए-गुज़िश्ता की है मय्यत फ़ानी, ज़िन्दगी नाम है मर-मर के जिए जाने का।--------फ़ानी बदायूनी
क़ैद-ए-हस्ती से कब निजात जिगर, मौत आई अगर हयात गई।-------------जिगर
एक मुद्दत से तेरी याद भी आई न हमें, और हम भूल गए हों तुझे ऎसा भी नहीं।-------दाग़
ये तो इंसानों के टूटे हुए दिल हैं साक़ी, हम से टूटे हुए साग़र नहीं देखे जाते। -------ताज भोपाली
हमें तो शाम-ए-ग़म में काटनी है ज़िन्दगी अपनी, जहाँ वो हैं वहीं ऎ चाँद ले जा चान्दनी अपनी।------------शे'री भोपाली
आबादियों में दश्त का मंज़र भी आएगा, गुज़रोगे शहर से तो मेरा घर भी आएगा।---------नौशाद
नाज़ुकी उसके लब की क्या कहिए, पंखुड़ी इक गुलाब की सी है।----------------- मीर |