शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. मकर संक्रां‍ति
  4. Significance of Makar Sankranti 2018
Written By

रविवारीय मकर संक्रांति पर्व का क्या होगा राशियों पर असर

रविवारीय मकर संक्रांति पर्व का क्या होगा राशियों पर असर - Significance of Makar Sankranti 2018
सूर्य ने आज धनु से मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। स्‍नान-दान और पूजन का पर्व मकर संक्रांति आज सर्वार्थ सिद्धि योग में 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस बार स्‍नान-दान और पूजन के लिए पुण्यकाल सिर्फ 3 घंटे 53 मिनट रहेगा।
 
पर्व का वाहन भैंसा और उपवाहन ऊंट होने से व्यापारियों के लिए लाभदायक स्थिति निर्मित होगी।
 
14 जनवरी को दोपहर 1.45 बजे सूर्य का धनु से मकर राशि में प्रवेश होगा। इस दिन सूर्य अस्त शाम 5.38 बजे होगा। स्‍नान-दान के लिए पुण्यकाल 3 घंटे 53 मिनट की अवधि के लिए रहेगा।
 
इस बार मकर संक्रांति सर्वार्थ सिद्धि योग में रविवार को है। अत:इसका महत्व और बढ़ गया है। साथ ही शनिवार को रात 1.13 मिनट पर सर्वार्थसिद्धि योग लगा है जो रविवार को सूर्योदय के समय रहने से दिवस पर्यंत है। इसके साथ ही गुरु और मंगल के तुला राशि में होने से पारिजात योग भी बन रहा है।
 
रविावार की संक्रांति का राशियों पर असर
 
मेष : मान -प्रतिष्ठा में वृद्धि और लाभ के अवसर मिलेंगे।
 
वृष : विवाद और मानसिक कष्ट की संभावना बनेगी।
 
मिथुन : कोर्ट-कचहरी के मसलों में कष्ट और धन का अपव्यय हो सकता है।
 
कर्क : दांपत्य संबंधों में विवाद और मान हानि की संभावना है।
 
सिंह : शत्रुओं पर विजय प्राप्ति और रोगों से निजात मिलेगी।
 
कन्या : उच्च अधिकारियों से तनाव मिलेगा, संभल कर यात्रा करने की आवश्यकता है।
 
तुला : जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सर्तकता रखने की आवश्यकता है।
 
वृश्चिक : तरक्की के अवसर और आय में वृद्धि की संभवना है।
 
धनु : धन हानि और सिर और आंखों में पीड़ा के योग है।
 
मकर : मान-सम्मान में वृद्धि। लाभ के अवसर आ रहे हैं। धन के लिए प्रयास करने पड़ेंगे।
 
कुंभ : यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि। यात्रा-मनोरंजन के योग हैं। धन प्राप्ति के विशेष अवसर आएंगे। 
 
मीन: धन, पदोन्नति और मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे।
 
 पर्व का स्वरूप
 
- वाहन : भैंसा
 
- उपवाहन :  ऊंट
 
- वस्त्र : काला 
 
- पात्र : खप्पर
 
- भक्षण :  दही
ये भी पढ़ें
मकर संक्रांति पर्व : आज अवश्य पढ़ें सूर्यदेव के 5 मंत्र, 12 नाम