शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 14 January Horoscope

14 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

14 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय... - 14 January Horoscope
आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। यात्रा सफल रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। शत्रु भय रहेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराने मित्र व संबंधी से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। व्यस्तता रहेगी। मान बना रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद से क्लेश होगा। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यात्रा से लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। वरिष्‍ठजन सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
ये भी पढ़ें
संक्रमण या संक्रांति, संगक्रांति, सम्यक क्रांति