शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh BJP
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (21:58 IST)

मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो जिला अध्यक्ष बदले, गोपीकृष्ण नेमा इंदौर जिला अध्यक्ष होंगे

मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो जिला अध्यक्ष बदले, गोपीकृष्ण नेमा इंदौर जिला अध्यक्ष होंगे - Madhya Pradesh BJP
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज मध्यप्रदेश में दो जिला अध्यक्षों को बदल दिया गया है। इंदौर नगर और जबलपुर ग्रामीण में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
 
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत तथा संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा की सहमति से पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा को इंदौर नगर और ओमप्रकाश पटेल को जबलपुर ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
 
दौर नगर के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा और जबलपुर ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव पटेल को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश भाजपा में 2 दिन पूर्व ही 5 जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए थे।
 
इसी के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा भी कर दी गई है। नए पदाधिकारी इस प्रकार हैं- नगर उपाध्यक्ष कमल वाघेला, जयंत भिसे, जयदीप जैन, नानूराम कुमावत, अभिषेक शर्मा, हरप्रीतसिंह सूदन, सुमीत मिश्रा, सोनू राठौर।
 
नगर महामंत्री मुकेश राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर। कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर। नगर मंत्री गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, श्रीमती सविता पटेल, श्रीमती वीणा शर्मा, श्रीमती सविता अखंड, श्रीमती शैलजा मिश्रा, श्रीमती जयश्री जातेगांवकर, श्रीमती गायत्री गोगड़े, कार्यालय मंत्री अखिलेश शाह, सह कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल को नियुक्त किया गया।
ये भी पढ़ें
फ्लिपकार्ट ने लॉच किया 'फ्लिपकार्ट प्लस'