• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP president JP Nadda says, who should get priority on nation resources
Last Modified: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (09:06 IST)

जेपी नड्‍डा बोले, देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का

jp nadda
JP Nadda news in hindi : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
भाजपा प्रमुख नड्डा ने कांग्रेस और INDI गठबंधन का छुपा हुआ एजेंडा है कि SC, ST और OBC के अधिकारों को छीनना और मुसलमानों को देना है। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।
 
उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने यह बयान गलती से नहीं दिया था। उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया था। अप्रैल 2009 में एक सवाल का जवाब देते हुए वह अपने बयान पर कायम रहे और कहा कि अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और देश के संसाधनों पर पहला अधिकार उनका होना चाहिए।

इस बीच भाजपा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर मनमोहन सिंह का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वे यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि देश के संसाधनों पर मुसलमानों का हक है।
 
भाजपा प्रमुख ने कहा कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के जरिए गलत बयानबाजी की गई और कहा गया कि मुसलमानों की हालत दलितों से भी बदतर है। इसका मतलब है कि कांग्रेस पहले से ही मुसलमानों को SC घोषित करने और उन्हें SC आरक्षण की सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक आधार तैयार कर रही थी।
 
नड्‍डा ने कहा कि कांग्रेस को SC, ST और OBC से नफरत है क्योंकि देश में अधिकांश आबादी उनमें शामिल है और यह कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Live : पहले 2 ‍घंटें में बंगाल में सबसे ज्यादा 15.68 फीसद मतदान, महाराष्‍ट्र में सबसे कम