बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. BJP MLA controversial statement on Rahul Gandhi and Sapna Chaudhary
Written By
Last Modified: लखनऊ , रविवार, 24 मार्च 2019 (15:42 IST)

भाजपा विधायक के विवादित बोल, सपना को अपना बना लें राहुल

भाजपा विधायक के विवादित बोल, सपना को अपना बना लें राहुल - BJP MLA controversial statement on Rahul Gandhi and Sapna Chaudhary
लखनऊ। लोकसभा चुनाव में माहौल अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दलों के बीच मची होड़ के बीच भाजपा के एक विधायक ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। 
 
बलिया में बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेन्द्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें उन्होने सपना चौधरी को कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है 'राहुल जी ने अपनी कुल परम्परा को आगे बढ़ाया है। उनकी मां भी इटली में इसी पेशे से थी। सपना को भी उन्होंने अपना बना लिया। मै उन्हें धन्यवाद दूंगा कि राहुल जी सपना को अपना बनाकर अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करें।'
 
सिंह इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 2019 का लोकसभा चुनाव ‘इस्लाम बनाम भगवान’ होने जा रहा है। ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ होने जा रहा है। भारत के लोगों को निर्णय लेना है कि इस्लाम जीतेगा या फिर भगवान जीतेगा।
 
उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिह सेंगर के बचाव को लेकर उनके बोल थे, मनोवैज्ञानिक नजरिये से देखें तो तीन बच्‍चों की मां के साथ कोई भला दुष्‍कर्म कैसे कर सकता है। ये विधायक कुलदीप सेंगर के ख़िलाफ साज़िश है। विधायक की पत्नी ने भी कहा है कि लड़की झूठ बोल रही है। कोई बलात्कार नहीं हुआ है। दोनों का नार्को टेस्ट करा लिया जाए, सच सामने आ जाएगा। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
दिग्विजय सिंह के खिलाफ कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, शिवराज ने बताया बंटाढार रिटर्न