शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. Which time to workout
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 मार्च 2017 (11:00 IST)

कसरत के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है?

कसरत के लिए कौन सा टाइम बेस्ट है? - Which time to workout
दिन भर काम करना पड़ता है, ऐसे में एक्सरसाइज कब की जाए। सुबह या शाम को? क्या कसरत करने का भी कोई सही समय होता है? जानिए इसी दुविधा का जवाब।
हम सब के शरीर में एक जैविक घड़ी भी होती है। यह घड़ी शरीर की तमाम जरूरतों के बारे में हमें बताती है। एक रिमाइंडर की तरह चुपचाप अपना काम भी करती है। शरीर की यही घड़ी कसरत करने के समय के बारे में भी बताती है।
 
आम तौर पर कहा जाता है कि सुबह उठने के बाद कसरत करनी चाहिए। लेकिन यह बहुत फायदेमंद नहीं है। असल में सुबह उठने के बाद धीरे धीरे शरीर अपनी लय में आता है। इसमें करीब एक घंटे का समय तो लग ही जाता है। फिर हल्का नाश्ता किया और घंटे भर बाद जॉगिंग या एयरोबिक्स जैसी हल्की फुल्की कसरत की जा सकती है। पेट ज्यादा भरा हो तो कम से कम दो घंटे रुकना चाहिए। खाली पेट कसरत नहीं करनी चाहिए।
 
दोपहर में भी लंच करने के बाद कम से कम दो घंटे तक एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। स्पोर्ट्स विज्ञानी डॉक्टर इंगो फ्रोब्योस के मुताबिक शाम को 4 बजे से 7 बजे के बीच का टाइम सबसे अच्छा है। इस दौरान शरीर अपनी पूरी क्षमता में होता है।
 
डॉक्टर फ्रोब्योस के मुताबिक जब एक्सरसाइज करना आसान लगे तो इंसान कहीं ज्यादा कसरत कर पाता है। उनकी सलाह है कि वजन घटाने के लिए भी दोपहर बाद व्यायाम करना चाहिए। रात को आठ बजे के बाद कसरत करना बहुत अच्छा आइडिया नहीं है, क्योंकि अंधेरा होने के बाद कुछ घंटे बाद शरीर की क्षमता धीरे धीरे कम होने लगती है।
 
रिपोर्ट: ओंकार सिंह जनौटी
ये भी पढ़ें
मिलिए अमित शाह के 'पीके' से