शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virushka Reception
Written By

दिल्ली में विरुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन, मोदी भी हुए शामिल (फोटो)

दिल्ली में विरुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन, मोदी भी हुए शामिल (फोटो) - Virushka Reception
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली में शादी का रिसेप्शन दिया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए।
 
नई दिल्ली के पांच सितारा होटल ताज में विराट-अनुष्का का रिसेप्शन आयोजित किया गया। इसमें कई हस्तियां शामिल हुई। 
 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस मौके पर खास तौर पर ट्रेडिशनल आउटफिट्स कैरी किए। विराट ब्लैक कलर के सूट में नज़र आए तो वहीं अनुष्का रेड कलर की साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं।
 
उल्लेखनीय है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। इस बात की जानकारी देते हुए दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर की थी।
चित्र सौजन्य : ट्विटर
ये भी पढ़ें
टाइगर जिंदा है की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है शुरुआत?