बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Anushka Sharma and Virat Kohli buys an Apartment in Omkar-1973
Written By

इस महंगे आशियाने में रहेंगे अनुष्का-विराट

इस महंगे आशियाने में रहेंगे अनुष्का-विराट - Anushka Sharma and Virat Kohli buys an Apartment in Omkar-1973
विराट कोहली और मिसेज़ विराट कोहली की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन और हनीमून की चर्चाएं बनी हुई हैं। रोम में हनीमून बनाने के बाद वे दोनों दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं। इन सबके बाद यह प्यारा कपल अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने वाला है। इस शानदार घर की जितनी बड़ी किमत है, उतना ही बेहतरीन उसका इंटीरियर भी है। 
 
विरुष्का इस शानदार घर में जल्द ही शिफ्ट होने वाले हैं। इन्होंने साथ रहने की प्लानिंग काफी समय पहले से ही कर ली थी। इनका यह नया घर काफी अलग और आलिशान होगा। विराट कोहली ने 2016 में मुंबई के वर्ली इलाके में ओंकार-1973 बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट बुक किया था, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपए है। यह अपार्टमेंट 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है। इस अपार्टमेंट में 5 बेडरूम हैं। तीनों टॉवर्स में से सबसे लग्जरी सी-टॉवर में 35वीं फ्लोर पर यह अपार्टमेंट बना हुआ है। अनुष्का को यह इसलिए भी पसंद है क्योंकि यहां से अरेबियन सी का व्यु बहुत प्यारा है।   
 
इस अपार्टमेंट को लेने का सजेशन युवराज सिंह ने विराट को दिया था। युवराज का अपार्टमेंट इसी बिल्डिंग में 29वीं फ्लोर पर है।
ये भी पढ़ें
अर्शी खान बनी हितेन के बच्चे की मां, बिग बॉस के घर में यह क्या हो रहा है?