सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Cricketer Navindu Pahasara, Seven Sixes World Record
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (17:33 IST)

इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास, एक ओवर में लगाए सात छक्के

इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास, एक ओवर में लगाए सात छक्के - Cricketer Navindu Pahasara, Seven Sixes World Record
कोलंबो। श्रीलंका के युवा क्रिकेटर नविनडू पहासारा ने एक ओवर में सात छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है और वे क्रिकेट के सभी प्रारूपों में यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।


मुरली गुडनैस कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले संस्करण में यह कारनामा देखने को मिला। श्रीलंका के महान क्रिकेटर और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन के सामने नविनडू ने यह उपलब्धि अपने नाम की।

नविनडू फॉग क्रिकेट अकादमी की ओर से खेल रहे थे और उन्होंने धर्मपाला कोटावा के खिलाफ 89 गेंदों की पारी में 109 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा खिलाड़ी ने एक ओवर में सात छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया। उनके ओवर में इतिहास बनाने के लिए एक नो बॉल का योगदान भी अहम रहा।

नविनडू की पारी से उनकी टीम ने 36 ओवर में सात विकेट पर 283 रन बनाए। ग्राउंड में मौजूद मुरलीधरन भी उनकी यह पारी देखकर हैरान रह गए। इसी के साथ अंडर-15 टीम के इस खिलाड़ी ने रिकॉर्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए जिसने एक ओवर में सात छक्के जड़े हों।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने पहली बार वर्ष 2007 में हॉलैंड के खिलाफ विश्वकप में एक ओवर में छह छक्के लगाने की उपलब्धि दर्ज की थी, जबकि भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्वकप के पहले संस्करण में एक ओवर में छह छक्के जड़े थे।

अन्य भारतीय में भारतीय टीम के मौजूदा प्रमुख कोच रवि शास्त्री ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
रोजर फेडरर चौथी बार बने श्रेष्ठ खेल शख्सियत