शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (16:41 IST)

सोना 20 रुपए चमका, चांदी में 50 रुपए का सुधार

सोना 20 रुपए चमका, चांदी में 50 रुपए का सुधार - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। जेवराती मांग में मामूली सुधार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपए चमककर 30,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 50 रुपए के सुधार के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुक्रवार को पीली धातु में आई तेजी से भी स्थानीय स्तर पर सोने को समर्थन मिला। सप्ताहांत पर विदेशों में सोना हाजिर 4 डॉलर की मजबूती के साथ 1,331.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
 
फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.70 डॉलर की बढ़त में 1,335.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर 0.10 डॉलर चमककर 16.99 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान समेत 3 की मौत