• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (17:01 IST)

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी चढ़ी

कमजोर मांग से सोना टूटा, चांदी चढ़ी - Gold, silver, Delhi bullion market
नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर रहने से शुक्रवार को सोना 120 रुपए टूटकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 30,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
 
       
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 7.85 डॉलर की बढ़त में 1,335.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.70 डॉलर चढ़कर 1,335.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
        
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने से पीली धातु की चमक बढ़ी है। डॉलर में गिरावट से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे इसकी मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.17 डॉलर की बढ़त में 1,335.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुख्य चुनाव आयुक्त ने मोदी का चुकाया एहसान : भारद्वाज