शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (17:49 IST)

सोना चमका, चांदी भी 120 रुपए ऊपर

सोना चमका, चांदी भी 120 रुपए ऊपर - Gold, silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चमककर 30,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 120 रुपए की उछाल लेकर 39,800 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है। इस दौरान सोना हाजिर 0.55 प्रतिशत उछलकर 1329.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। अमेरिका सोना वायदा 0.63 फीसदी की उछाल लेकर 1329 डॉलर प्रति औंस बोला गया है।

विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर में नरमी के साथ ही कच्चे तेल पर बने दबाव की वजह से पीली धातु में तेजी आई है। हालांकि बाजार में निवेशक नहीं है लेकिन कमजोर मांग के बावजूद कीमती धातुओं में तेजी बनी हुई है। इस दौरान चांदी 0.68 प्रतिशत चढ़कर 17.12 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा किसानों के लिए सड़क पर